फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जनता समझ चुकी है केंद्र सरकार की नीयत: धर्मेन्द्र

जनता समझ चुकी है केंद्र सरकार की नीयत: धर्मेन्द्र

Wed, 09 Jan 2019 08:49 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
जनता समझ चुकी है केंद्र सरकार की नीयत: धर्मेन्द्र
बदायूं। सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बुुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सामान्य वर्ग के आरक्षण के बिल संशोधन पर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह बिल संशोधन जिस तरीके से, जिस समय पर व जिस नीयत से लाया गया है उस पर एक गम्भीर सवाल खड़ा होता है। पांच हजार करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद केंद्र सरकार अब तक जातीय जनगणना नही करा पाई है, जिसकी मांग समाजवादी पार्टी पिछले काफी समय से करती आ रही है। सत्यता ये है कि पिछड़े वर्ग की आबादी 65 प्रतिशत होने के कारण भाजपा सरकार उसको सार्वजनिक करने से डर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ये मांग करती है कि सामान्य, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक आदि सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में सौ फीसदी आरक्षण दिया जाए। सांसद ने यह भी कहा कि भाजपा के पांच साल की बहुमत की सरकार में अब चुनाव के समय ये बिल संशोधन लाया गया है उससे केंद्र सरकार की नीयत पर संदेह होता है। देश की जनता भी यह समझ चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed