फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   परमिट रद्द किए तो टैंपो वालों ने घेरा कमिश्नर दफ्तर

परमिट रद्द किए तो टैंपो वालों ने घेरा कमिश्नर दफ्तर

Fri, 04 Jan 2019 01:42 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
परमिट रद्द किए तो टैंपो वालों ने घेरा कमिश्नर दफ्तर
बरेली। आरटीओ के आटो और टैंपो के परिमट बड़ी संख्या में रद्द किए जाने पर चालकों ने कमिश्नर रणवीर प्रसाद के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने आरटीओ के अधिकारियों से फोन से बात की और यह आश्वासन दिया कि उनकी समस्या जल्द सुलझा दी जाएगी।
विज्ञापन

आटो और रिक्शा चालकों का कहना था कि आरटीओ दफ्तर से नोटिस भेजकर उनके परमिटों को निरस्त कर दिया गया है। जिन वाहनों की फाइलें नामांतरण के लिए आई हैं, उनके भी परमिट रद्द होना बताया गया है। उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी और आरटीओ दफ्तर के अधिकारियों पर मिलीभगत करके धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया गया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने परमिट के निरस्तीकरण के आदेश को वापस लिए जाने, रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर के लिए लगी फाइलों का निस्तारण किए जाने, शहर में टैंपो स्टैंड मुहैया कराए जाने, जंक्शन पर अवैध ठेका समाप्त किए जाने सहित कई दूसरी मांगें भी की गई। इस मौके पर आटो रिक्शा, टैंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट के जरिये कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed