फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में फेंके पत्थर

फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में फेंके पत्थर

Sat, 17 Nov 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल मैच के दौरान स्टेडियम में फेंके पत्थर
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही फुटबॉल प्रतियोगिता में बरेली और सहारनपुर के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान स्टेडियम के पीछे खाली पड़े मैदान से कुछ शरारती तत्वों ने स्टेडियम में पत्थर फेंके। शुक्र रहा कि पत्थर किसी के सिर पर नहीं लगा। आरएसओ ने बाहरी लोगों को मैदान से खदेड़ा। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर डीएम और पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर में बरेली और सहारनपुर के बीच मैच चल रहा था। स्टेडियम के पीछे वाले मैदान में बाहरी लोग खेल रहे थे। उनमें से ही किसी ने स्टेडियम में कई पत्थर फेंक दिए। शुक्र रहा कि वो पत्थर पंडाल के ऊपर पर गिरे। अगर सीधे किसी के सिर पर गिर जाते तो कई लोग घायल हो सकते थे। आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह, उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, स्टेडियम के कुछ कर्मचारी, कोच और खिलाड़ी पीछे वाले मैदान पर पहुंचे। उन्होंने मैदान पर मौजूद बाहरी तत्वों को खदेड़ा। कई बाहरी तत्व आरएसओ को देखते ही भाग गए।
विज्ञापन

आरएसओ लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि दीवार टूटी होने के कारण बाहरी तत्व आ जाते हैं। वह कई बार ऐसी हरकत कर चुके हैं। एक बार पुलिस ने आश्वासन भी दिया, लेकिन कोई पुलिस कर्मचारी तैनात नहीं किया। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर डीएम को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed