{"_id":"5bddf801bdec226950360b36","slug":"61541273601-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर ‘रेल नीर’ की किल्लत से जायरीन परेशान, अधिकारियों का दावा- जल्द स्थिति होगी सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर ‘रेल नीर’ की किल्लत से जायरीन परेशान, अधिकारियों का दावा- जल्द स्थिति होगी सामान्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
रेल नीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन पर दो दिन से बोतल बंद पानी रेल नीर नदारद है। यात्रियों के अलावा आला हजरत उर्स में आने वाले जायरीन भी परेशान हैं। प्लेटफार्म पर टंकियों से सप्लाई होने वाले पानी को यात्री पसंद नहीं करते हैं। रविवाद से पानी की सप्लाई सुचारु होनेे की संभावना है।
जंक्शन पर रेल नीर के अलावा आठ ब्रांड का पानी बिकता है। दरअसल, गर्मियों में पानी की मांग बढ़ने और रेल नीर की उपलब्धता कम होने पर अन्य ब्रांड का पानी बेचने की अनुमति दे दी थी। रेल नीर के सप्लायर के पास अन्य कंपनियों के बोतल बंद पानी भी एजेंसी है।
सूत्रों का कहना है कि रेल नीर में मुनाफा कम होने से जंक्शन के चारों प्लेटफार्म पर अन्य ब्रांड का पानी बिकवाना शुरू करा दिया, जबकि रेल नीर इस समय पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यह बात मुरादाबाद डिवीजन के अधिकारियों के पास पहुंची तो अन्य ब्रांड का पानी बेचने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
जंक्शन पर करीब खानपान के आठ स्टाल और चार ठेलियां हैं। दूसरे ब्रांड का पानी बिकने पर रोक लगने के बाद यात्रियों को बोतल बंद पानी मिलना बंद हो गया है। स्टाल मालिक मोहम्मद यामीन का कहना है कि दो दिन से यात्री वापस लौट रहे हैं। पानी की सप्लाई कब होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता है।
जंक्शन पर रेल नीर के अलावा और किसी ब्रांड का पानी नहीं बिकेगा। रेलवे के पास रेल नीर का पर्याप्त भंडार है, एक दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। - विवेक शर्मा, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद डिवीजन