{"_id":"5bddf6ffbdec2269695d9a8b","slug":"61541273343-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ कार्निवल का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ कार्निवल का हुआ आगाज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार जिन पलों का इंतजार शहरवासियों को हर वर्ष बेसब्री से रहता है वह घड़ी शनिवार की शाम आ ही गई। सरहदों पर तैनात जवानों की दिवाली बरेली के दीयों से रोशन कराने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के संकल्प के साथ शनिवार को अमर उजाला दिवाली कार्निवल का आगाज हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डॉ. उमेश गौतम, कमिश्नर रणवीर प्रसाद, आईजी डीके ठाकुर व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया और फिर ऊंट, बग्घी को कार्निवल में रवाना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर और मस्ती का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
अमर उजाला दिवाली कार्निवल का आगाज शाम को फ्यूचर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों के विश्व रिकॉर्ड बनाने के साथ हुआ। करीब 999 छात्रों ने एक साथ सेब खाकर विश्व रिक ॉर्ड बनाया। बता दें कि इससे पहले नवाब क्लब सउदिया अरबिया में 786 लोगों ने एक साथ सेब खाकर यह रिकॉर्ड बनाया था। जो शनिवार को अमर उजाला कार्निवल के दौरान फ्यूचर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने ध्वस्त करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इस दौरान मौजूद सैकड़ों की तादाद में लोग इस यादगार लम्हे के गवाह बने। इस दौरान फ्यूचर इंस्टीट्यूट के चेयरमैन मुकेश गुप्ता, महानिदेशक डॉ. मनीष शर्मा समेत अन्य विभागों के प्रोफेसर व अन्य लोग मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। सबसे पहले मुंबई में अपनी प्रस्तुति से धमाल मचा चुके बरेली के सूर्या और उनकी टीम ने ‘जय गणेश देवा’ ‘गणपति बप्पा मोरया’ गीतों पर सामूहिक प्रस्तुति दी। गणेश आराधना के बाद मंच को संगीत सम्राट और सुरों के बाजीगर किशोर कुमार के गीतों को मनोज वर्मा ने बेहद ही सुरीले अंदाज में प्रस्तुत कर लोगों को देर रात तक बांधे रखा। उन्होंने ‘हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम’ ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ ‘तेरे जैसा यार कहां’ ‘अपनी तो जैसे तैसे’ ‘भोले ओ भोले...मेरे यार को मना दे’ आदि मनोरम गीतों को सुनाकर मौजूद सैकड़ों लोगों को मंत्र मुग्ध कर लिया। जो जहां था वहीं थिरकता नजर आया। कार्यक्रम के दौरान डीजी इंफ्रा के डायरेक्टर आशीष गुप्ता, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, अश्विनी ओबेराय, उपसभापति अतुल कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज सजेगी शायरों की महफिल
कार्निवल में आज कवि सम्मेलन का आगाज होगा, जिसमें मशहूर शायर राहत इंदौरी, दिनेश बावरा, रमेश मुस्कान, तेज नारायण शर्मा ‘बेचैन’ आदि अपने जाने-पहचाने अंदाज में मंच संभालेंगे और लोगों को हास्य-व्यंग्य, देश प्रेम और ओज रस से लबरेज कविताएं और शेर सुनाएंगे। उससे पहले करन मिश्रा द्वारा बॉलीवुड संगीत की सुमधुर प्रस्तुतियों से रविवार की शाम सुरमयी होगी।
कार्यक्रम के सहयोगी
मारिया डे एग्रो फूड्स प्रोडक्ट्स, पॉवर्ड बाई कैनविज ग्रुप, कपीश ग्रुप, आइसोटाइन आई ड्रॉप, फ्यूचर इंस्टीट्यूट, पार्क एवेन्यू, को-स्पॉन्सर ओम रेजीडेंसी, सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट, एसआरएमएस, रियलिटी एडवाइजर, हॉरीजोन, दि मेन्योर होटल, सिटी फ्रेश, चित्रलोक स्टूडियो, क्रिएटिव एडवरटाइजर, राजन म्युजिकल, क्वालिटी रेस्टोरेंट, फन एन फन, इवेंटवाला।
नई सोच..नई बरेली.. नया सवेरा
नई बरेली, नई सोच, नया सवेरा... इसी मुहिम के साथ आगाज हो गया बरेली में फिर एक बार अमर उजाला दिवाली कार्निवाल का। स्मार्ट बरेली सुनते-सुनते नई बरेली की चर्चा सुनकर बरेली वासियो के मन में जिज्ञासा थी कि क्या है नया बरेली। नया बरेली यानी वो जगह जिसे मास्टर प्लान यानी महायोजना में चिन्हित वो जगह जहां विकास की सबसे ज्यादा संभावनाएं हैं। जल्द शुरू होने जा रहे हवाई अड्डे के निकट बड़ा बाईपास का वो एरिया जहां पास में ही पांच सितारा होटल, स्टेडियम और तमाम वो सुविधाएं हों जो पूरी तरह से प्लान करके विकसित की गई हों। समय और आव्यशकता के चलते शहर के विकसित हो चुके बाकी हिस्सों से अलग जो जाम और अतिक्रमण प्रदूषण और बिना किसी नियोजन के बस जाने के कारण रोजाना बहुत सी परेशानियों का सबब बनता है। अमर उजाला ने शहर के प्रतिष्ठित लोगों और कार्निवल में आये लोगो से नई बरेली पर उनकी राय शुमारी की।