{"_id":"5b8ecc0c867a55483f2192ab","slug":"61536085004-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया, टाइफाइड से 64 मौतों के बाद अधिकारियों ने बेहटा बुजुर्ग के मरीजों की नब्ज टटोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया, टाइफाइड से 64 मौतों के बाद अधिकारियों ने बेहटा बुजुर्ग के मरीजों की नब्ज टटोली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को हालात सुधारने की हिदायत के बाद लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की टीम मझगवां ब्लॉक के बेहटा बुजुर्ग गांव पहुंची। मृतकों के परिवार के ब्लड सैंपल लिए और गांव से पानी के नमूने भरे। अब इनकी जांच लखनऊ की लैब में होगी। अब तक इस गांव में बीमारी से दस मौतें हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को टीम बदायूं के गांव का दौरा करेगी।
संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. आरके मिश्रा के नेतृत्व में गांव पहुंची लखनऊ की टीम ने बीमारी फैलने की मुख्य वजह गंदगी और जलभराव को माना। टीम को कई नलों में पीने योग्य पानी भी नहीं मिला। डायरेक्टर ने गांव में क्लोरीन की गोली वितरित कराने को कहा। टीम ने बुखार पीड़ितों के ब्लड सैंपल लेकर स्लाइड बनाई। डायरेक्टर ने कहा कि लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के बाद पता चलेगा कि बुखार किस प्रकार का है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पीके जैन को गांव में मच्छरों की रोकथाम के लिए दवा छिड़काव कराने और फॉगिंग के निर्देश दिए। टीम में डॉ. अभिषेक, राजेश सिंह, विपिन कुमार, एलटी सुनील कुमार, आदि शामिल थे।