फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   6 others, including deputy registrar, booked for fraud

Bareilly News: डिप्टी रजिस्ट्रार सहित 6 पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 29 Nov 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
6 others, including deputy registrar, booked for fraud
हाफिजगंज/रिठौरा। फर्जी वसीयत बनाकर एक महिला ने डिप्टी रजिस्ट्रार के साथ मिलकर अनुसूचित जाति की वृद्धा की जमीन अपने नाम करा ली। इसके बाद उसे अन्य लोगों को बेच भी दिया। वृद्धा की मौत के बाद जब उसके बेटे ने जमीन की वसीयत कराने का प्रयास किया तो मामला खुला।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हाफिजगंज पुलिस ने शुक्रवार को तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार सदर विकास सक्सेना, राजेंद्र पाल, रामदेई पत्नी रामप्रसाद, हरिनंदन सिंह, रक्षपाल सागर और कातिब के खिलाफ धोखाधड़ी, एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जाटवपुरा निवासी राजाराम ने तहरीर देकर बताया कि उनकी मां का नाम रामदेई है। मोहल्ले में इसी नाम की एक अन्य महिला रहती है। दोनों की शक्ल भी मिलती-जुलती है। इसी का फायदा उठाकर इज्जतनगर थाना क्षेत्र के डंडिया निवासी राजेंद्र पाल ने राजाराम की मां रामदेई पत्नी रामस्वरूप की जगह पर रामदेई पत्नी राम प्रसाद को खड़ा करके पांच नवंबर 2018 को धोखे से अपने नाम वसीयत करा ली। इसके बाद राजेंद्र पाल ने उनकी मां रामदेई का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाकर जमीन अपने नाम करा ली। लेखपाल ने राजाराम की मां को यह बात बताई तो सदमे के चलते 26 जनवरी 2019 को उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद वरासत कराने तहसील पहुंचे राजाराम को मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि राजाराम ने विरोध किया तो उन्हें अपमानित किया गया। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed