{"_id":"662064babf50153a7b0481f4","slug":"56-summer-specials-will-run-for-two-months-with-175-regularstimeliness-becomes-a-challenge-bareilly-news-c-4-vns1013-383889-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 175 नियमित के साथ दो महीने दौड़ेंगी 56 समर स्पेशल...समयबद्धता बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 175 नियमित के साथ दो महीने दौड़ेंगी 56 समर स्पेशल...समयबद्धता बनी चुनौती
Thu, 18 Apr 2024 05:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रेलवे अधिकारियों के सामने अगले दो माह ट्रेनों का समयबद्ध संचालन कराना चुनौती होगा। इस दौरान बरेली होकर 175 नियमित ट्रेनों के अलावा अलग-अलग तारीखों में 56 से ज्यादा समर स्पेशल ट्रेनें भी गुजरेंगी। मालगाड़ियों का भी दबाव रहेगा। ऐसे में ट्रेनों के लेटलतीफ होने के साथ समय सारिणी गड़बड़ाने का संकट बना हुआ है।
अधिकारी अभी से विभिन्न विकल्पों को तलाशने में जुटे हैं। मालगाड़ियों को दूसरी लाइनों पर शिफ्ट करने के साथ ही अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में यात्रियों की संख्या तो बढ़ी है, लेकिन इसके सापेक्ष ट्रेनों की संख्या में खास इजाफा नहीं हुआ है। इसीलिए गर्मी के मौसम में रेलवे बरेली होते हुए अब तक 56 समर स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी जारी कर चुका है। 24 अप्रैल से 26 जून तक इन ट्रेनों का अलग-अलग तारीखों में संचालन किया जाएगा।
चूंकि दिल्ली-लखनऊ मुख्य रेल लाइन पर यातायात का काफी दबाव रहता है। बरेली होते हुए नियमित के साथ सप्ताह में एक, दो, तीन और चार दिन तक संचालित होने वाली रोजाना औसतन अप-डाउन 175 ट्रेनें गुजरती हैं। इनके अलावा देहरादून, काठगोदाम, लालकुआं से आकर लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें भी बरेली से गुजरती हैं। साथ ही रोजाना औसतन अप-डाउन में 20 से 30 मालगाड़ियां भी गुजरती हैं। इन मालगाड़ियों के कारण सवारी गाड़ियां अक्सर लेटलतीफी का शिकार हो जाती हैं। कई बार ट्रेनें 10-12 घंटे तक इंतजार कराती हैं। ऐसे में अब 56 समर स्पेशल ट्रेनें और बढ़ने से दिक्कत होने की पूरी आशंका है। कई समर स्पेशल ट्रेनों का समय जो तय किया गया है, उस समय पर नियमित ट्रेनें भी हैं। ऐसे में किसी न किसी एक ट्रेन को रोककर चलाया जाएगा और इससे समय सारिणी बिगड़ेगी।
विज्ञापन
इसीलिए इस बार गर्मियों में ट्रेनों की समय सारिणी दुरुस्त रखने के लिए अफसरों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के समय रेल रूट पर मालगाड़ियों की संख्या कम की जाएगी। कुछ मालगाड़ियों को दूसरी लाइनों पर शिफ्ट किया जाएगा। वहीं कुछ मालगाड़ियों को फास्ट, सुपरफास्ट और समर स्पेशल ट्रेनों के गुजरने के दौरान ठहराव दिया जाएगा।
-- -- -- -- -
दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर दो ब्लॉक भी प्रस्तावित
समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु होने वाला है और अप्रैल में ही मुरादाबाद-बरेली और शाहजहांपुर-लखनऊ के बीच दो रेल ब्लॉक भी प्रस्तावित हैं। ब्लॉक के दौरान भी ट्रेनों का संचालन गड़बड़ाएगा। इसके अलावा एक अन्य ब्लॉक रोजा-सीतापुर-बुढ़वल रेलखंड में भी प्रस्तावित है। ऐसे में गाड़ियों को समय पर चलाना चुनौती होगा।
-- -- -- -- -- -
कई ट्रेनों में अब तक शुरू नहीं हो सकी बुकिंग
ट्रेनों के संचालन में समय सारिणी दुरुस्त रखने के लिए ही अभी कई घोषित समर स्पेशल ट्रेनों की अब तक ऑनलाइन बुकिंग शुरू नहीं हो सकी है। अधिकारी इनके घोषित समय का परीक्षण करके देख रहे हैं कि इससे कोई दिक्कत तो नहीं होगी। ऐसे में अभी यात्री समर स्पेशल के स्थान पर नियमित ट्रेनों में ही वेटिंग होने के बाद भी सीटों की बुकिंग करा रहे हैं।
वर्जन
ट्रेनों को ऑनलाइन अपडेट किया जा रहा है। एक-दो दिन में सभी समर स्पेशल ट्रेनें आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर प्रदर्शित होने लगेंगी। संचालन समय से हो, इसके लिए भी सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।
राजेंद्र सिंह, पीआरओ