{"_id":"69a334f65daf38056a012718","slug":"55-school-vehicles-plying-on-roads-without-permit-and-fitness-bareilly-news-c-4-vns1074-835462-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बगैर परमिट व फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे 55 स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बगैर परमिट व फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे 55 स्कूली वाहन
विज्ञापन
बरेली। शहर के ज्यादातर स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच 55 स्कूली वाहन बगैर परमिट व फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों से यात्रा करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं की जान खतरे में है। परिवहन विभाग की अनदेखी से दो माह से ऐसे वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोई हादसा होने पर ही इनकी नींद टूटती है। जांच और कार्रवाई के नाम पर दो-चार दिन खानापूरी की जाती है। फिर पहले जैसा ही हाल हो जाता है।
जिलेभर में 720 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इसमें बसों की संख्या 553 है। इनमें से 22 की फिटनेस तो 18 वाहनों के परमिट एक्सपायर हो चुके हैं। टैक्सी वाले वाहनों में मैजिक, ईको वाहनों की संख्या 167 है। इसमें आठ की फिटनेस तो सात की परमिट एक्सपायर हो चुकी है। विभाग का दावा है कि इनको नोटिस भेजे गए हैं। बगैर फिटनेस दौड़ रहे वाहनों पर पांच हजार तो परमिट के बिना संचालित वाहनों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। कई स्कूली वाहन ऐसे हैं जो सवारियां भी ढोते हैं। इसके बावजूद परिवहन विभाग कार्रवाई नहीं करता।
स्कूली वाहनों को पांच साल के लिए परमिट की अनुमति दी जाती है। समय-समय पर फिटनेस की जांच भी की जाती है। पकड़े जाने पर वाहनों का चालान करते हुए सीज की कार्रवाई की जाती है। - वैभव श्रोती, एआरटीओ प्रवर्तन