फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   55 crore released by NCAP; road conditions to improve alongside air quality.

Bareilly News: एनकैप से 55 करोड़ जारी, हवा के साथ सुधरेगी सड़कों की सेहत

Mon, 24 Aug 2026 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 24 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
55 crore released by NCAP; road conditions to improve alongside air quality.
संवाद न्यूज एजेंसी बरेली। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शासन की ओर से 55 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सावन बीतने के बाद इस धनराशि से शहर की प्रमुख सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा। नगर निगम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि इस रकम से प्रदूषण मुक्त और हरित विकास पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

समीक्षा बैठकों के बाद शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। इस योजना का उद्देश्य सिर्फ नई सड़कें बनाना नहीं है, बल्कि बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाना है। फिलहाल, नगर निगम ऐसे मार्गों की सूची तैयार कर रहा है जहां ट्रैफिक का दबाव सबसे अधिक रहता है और वहां उड़ने वाली धूल स्थानीय लोगों के लिए समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

इन चिह्नित मार्गों पर विशेष प्राथमिकता के साथ निर्माण कार्य कराए जाएंगे। सड़क निर्माण के साथ धूल नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीकी उपायों को अपनाया जाएगा। सड़कों के दोनों किनारे पौधरोपण किया जाएगा। आधुनिक ग्रीन बेल्ट विकसित होंगी और हरित क्षेत्र का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कराए जाएंगे काम
योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों के साथ सीबीगंज, पुराना शहर, फरीदापुर चौधरी, कटारा चांद खां, वीर भट्टी, रोहली टोला आदि वार्ड में काम होना है।
वर्जन
यह हरित विकास पर्यावरण को संतुलित करने के साथ-साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक को सुधारने में मददगार साबित होगा। इन सभी विकास कार्यों के पूरा होने से न केवल शहर का सौंदर्य निखरेगा, बल्कि शहरवासियों को प्रदूषण मुक्त, हरित और स्वस्थ वातावरण की सौगात भी मिलेगी। - राजीव कुमार राठी, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed