फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   538 couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in Bareilly

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: बरेली में 511 युगलों ने लिए सात फेरे, 27 जोड़ों को निकाह कुबूल

Fri, 15 Dec 2023 03:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 03:43 PM IST
सार

बरेली क्लब में आयोजित समारोह में 511 जोड़ों ने सात फेरे लिए। वहीं, 27 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। भुता ब्लॉक के सर्वाधिक 137 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

विज्ञापन
538 couples got married under mukhyamantri samuhik vivah yojana in Bareilly
दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को बरेली क्लब में आयोजित समारोह में 511 जोड़ों ने सात फेरे लिए। दांपत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। वहीं, 27 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। दो दिवसीय समारोह के पहले दिन 538 युगल एक दूजे के हो गए। बरेली के क्लब के मैदान में गायत्री परिवार के सदस्यों और पदाधिकारियों ने विवाह संपन्न कराए। निकाह के लिए काजी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने के लिए आशीर्वाद के साथ प्रेशर कुकर, डिनर सेट, सीलिंग फैन, बिछिया, पायल, बॉक्स, क्रॉकरी सेट, पैंट-शर्ट का कपड़ा, साड़ी आदि उपहार भी दिए गए। वधू के बैंक खाते में 35,000 रुपये भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


हिंदू बनी मुस्लिम टीचर: नेहा ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से की शादी, मां बोलीं- बेटी को साथ रखने को तैयार, पर...
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, मीरगंज के विधायक डॉ. डीसी वर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अनिल कुमार, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ जगप्रवेश ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं। सीडीओ ने बताया कि बहेड़ी, आंवला, शेरगढ़, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद, नवाबगंज, भदपुरा, रिछा के 600 से अधिक जोड़ों के विवाह शुक्रवार को होंगे।

भुता ब्लॉक के सर्वाधिक 137 जोड़ों का हुआ विवाह
मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश ने बताया कि भुता ब्लॉक के सर्वाधिक 137 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। वहीं, नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी का सिर्फ एक जोड़ा इस आयोजन में शामिल रहा। इसके अलावा विकास खंड क्यारा के 34, बिथरी चैनपुर के 24, फरीदपुर के 74, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के 83, मीरगंज के 77, भोजीपुरा के 90, नगर निगम क्षेत्र के 13, नगर पालिका फरीदपुर के तीन व नगर पंचायत मीरगंज के दो जोड़ों का विवाह हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed