{"_id":"5ccb4b1fbdec22077b457319","slug":"51556826911-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापामारी से सीएचसी में मचा हड़कंप डॉक्टरों समेत अन्य स्टाफ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापामारी से सीएचसी में मचा हड़कंप डॉक्टरों समेत अन्य स्टाफ का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आए दिन सीएचसी से मिल रही शिकायतों और डॉक्टरों पर लगे गंभीर आरोपों की तहकीकात के लिए सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने सीएचसी फरीदपुर, मीरगंज, नवाबगंज, भमोरा, बिथरी चैनपुर पर छापामारी कर डॉक्टरों समेत करीब तीन दर्जन से अधिक कर्मचारियों को नोटिस जारी क र स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, सभी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
गुरुवार सुबह सीएमओ समेत अन्य अधिकारी छापामारी को रवाना हुए। कई सीएचसी पर डॉक्टर के साथ ही स्टाफ नदारद मिला। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने नवाबगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां बायोमेडिकल वेस्ट का सही तरीके से रखरखाव नहीं मिला। साथ ही डॉ. आरएन सिंह, डॉ. सायमा खान, अस्मिता सक्सेना, पंकज गुप्ता, प्रवीण कुमार लाल, डॉ. मीनू मीनाक्षी समेत दर्जन भर स्टाफ अनुपस्थित मिला। डॉ. एसके गर्ग ने भमोरा सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां डॉ. नैन सिंह, डॉ. मोहनिश गुप्ता, डॉ. तूलिका भारद्वाज, डॉ. सबा खान, डॉ. अंशु मिश्रा, डॉ. श्वेताम्बरी शर्मा समेत 23 लोग अनुपस्थित मिले। एसीएमओ डॉ. आरएन गिरी ने मीरगंज सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां डॉ. नेहा चंद्रा, डॉ. सरिता सिंह समेत चार कर्मचारी गैरहारिज मिले। डॉ. साधना अग्रवाल ने बिथरी चैनपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां डॉ. मयंक मिश्र गैरहाजिर मिले। सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ की छापामारी में नदारद मिले डॉक्टर और आप्टोमेट्रिस्ट
फरीदपुर। सीएमओ ने फरीदपुर सीएचसी पर छापामारी की। यहां एक महिला डॉक्टर और ऑप्टोमेट्रिस्ट नदारद मिले। जबकि अधिकांश कर्मचारी और डॉक्टर साढे़ आठ से नौ बजे के बीच अस्पताल पहुंचे। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। डॉक्टर नूर बानो और आप्टोमेट्रिस्ट अरविंद कुमार वर्मा अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा डॉ. राशिद, डॉ. प्रियंका दीक्षित, आरवीएस के लव दीक्षित, डॉ. सना खान समेत ज्यादातर कर्मचारी देरी से पहुंचे। सीएमओ ने मरीजों से बात की तो उन्होंने आंख की जांच करवाने के बाद फ्री में मिलने वाले चश्मे के एवज में तीन-तीन सौ रुपये वसूले जाने की बात कही। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. वासित अली से मामले की जांच के आदेश दिए। बता दें कि तीन दिन से फरीदपुर सीएचसी में प्रसूता को निकाल देने के मामले में विवाद चल रहा है। संविदा नर्सों का कहना है कि उनका सीएचसी में उत्पीड़न किया जा रहा है। एक दिन पूर्व संविदा कर्मचारियों ने अधीक्षक का घेराव भी किया था। सीएमओ ने संविदा कर्मचारियों के घेराव किए जाने के मामले की भी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टरों और स्टाफ की मिल रही शिकायतों के बाबत छापामारी का निर्णय लिया गया। अनुपस्थित डॉक्टर और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन काटा जाएगा। - डॉ. वीके शुक्ल, सीएमओ