{"_id":"5c993475bdec22145544eb6c","slug":"51553544309-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे का ब्लॉक, रोकी गई जननायक, सियालदह एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे का ब्लॉक, रोकी गई जननायक, सियालदह एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अप लाइन पर एक घंटे के ब्लॉक की वजह से सोमवार को जननायक और सियालदह एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। जननायक एक्सप्रेस शाहजहांपुर और सियालदह एक्सप्रेस रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। ब्लॉक के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। जंक्शन पर ट्रेनें देरी से आने पर यात्रियों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी।
ब्लॉक के दौरान तिलहर और मीरानपुर कटरा के बीच रेल ट्रैक मेंटिनेंस, स्लीपर बदलने का काम किया गया। तिलहर-मीरानपुर कटरा के बीच अप लाइन के कई स्थानों पर रेल ट्रैक, ओएचई मेंटिनेंस और स्लीपर बदलने का काम प्रस्तावित था। सोमवार को एक घंटे का ब्लॉक लेकर यह काम किया गया। इस दौरान अप जननायक एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट तक शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया। सियालदह एक्सप्रेस 15 मिनट तक रोजा जंक्शन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अप लाइन की चार मालगाड़ियों को भी कहलिया, राम प्रसाद बिस्मिल और रोजा यार्ड में रोक दिया गया। दोपहर 12 बजे के बाद अप लाइन क्लीयर होने के साथ ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। जंक्शन के रेल डायरेक्टर मनोज मीणा ने बताया कि रेल ट्रैक मेंटिनेंस के लिए ब्लॉक लिया गया था।