{"_id":"5c671a84bdec224bf10203a0","slug":"51550260868-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में फफकी हलाला पीड़ित, मर जाऊंगी पर ससुर से हलाला कराने वाले के साथ नहीं रहूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में फफकी हलाला पीड़ित, मर जाऊंगी पर ससुर से हलाला कराने वाले के साथ नहीं रहूंगी
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
बरेली। ससुर से हलाला के लिए मजबूर की गई पीड़िता से शुक्रवार को एफटीसी प्रथम के जज अजय सिंह ने शौहर से समझौते की गुंजाइश के बारे में पूछा तो वह अदालत में ही फफक पड़ी। बोली- अब तो मैं मर जाऊंगी लेकिन उसके साथ रहना कबूल नहीं करूंगी। कहा, पहले शायद समझौता कर ही लेती लेकिन अब तो मेरी सारी बातें समाज को पता लग चुकी हैं, अब उसे सजा दिलाकर ही दम लूंगी।
अदालत में पिछली तारीख पर पीड़िता की बहन की गवाही हुई थी और शुक्रवार को उससे जिरह होनी थी। पीड़िता उसके साथ अदालत पहुंची थी। अदालत ने जिरह से पहले हलाला पीड़िता से जानना चाहा कि क्या इस मामले में शौहर के साथ समझौते की कोई गुंजाइश रह गई है। जज के इतना पूछते ही पीड़िता फफक पड़ी। बोली- अब तो आखिरी सांस तक लड़ूंगी। उसने कहा कि जब तक उसकी बात समाज से छुपी हुई थी, तब तक तो शायद वह समझौता कर लेती। तब तो वह उसके गिड़गिड़ाने पर भी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। अब वह किसी हालत में उसके साथ नहीं रहेगी न समझौता करेगी। उधर, पीड़िता की बहन से शुक्रवार को जिरह भी नहीं हो पाई। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 22 फरवरी तय की है। पिछली तारीख पर अपने बयान मेें पीड़िता की बहन ने कहा था कि उसकी बहन के शौहर ने पहले उसे तलाक दिया,फिर अपने पिता के साथ हलाला कराया। फिर दोबारा तलाक देकर अपने भाई के साथ हलाला का दबाव बनाने लगा।