{"_id":"5c5f30e3bdec224b6317b567","slug":"51549742307-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे बचेंगे पक्षियों से टकराने से विमान, अफसर टेंशन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसे बचेंगे पक्षियों से टकराने से विमान, अफसर टेंशन में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एयरफोर्स के साथ अब एयर टर्मिनल पर शुरू होने जा रहे नागरिक विमानों के पक्षियों से टकराने का खतरा रहेगा, इसे लेकर प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों की चिंता बढ़ती जा रही है। बर्ड हिट का खतरा इसलिए कम नहीं किया जा पा रहा है, क्योंकि नगर निगम प्रशासन अब तक न तो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की शुरूआत कर सका है और न ही कूड़े के व्यवस्थित निस्तारण के लिए बाकरगंज में ट्रंचिंग ग्राउंड ही तैयार किया जा सका है। खुले में मरे जानवर और कूड़ा पड़ा रहने से पक्षियों का झुंड मंडराने से विमानों के उनसे टकराने की आशंका बनी हुई है।
एयरफोर्स के अफसर कई बार बर्ड हिट के खतरे की आशंका को लेकर डीएम सहित दूसरे विभागों के उच्चाधिकारियों को चिट्ठी भेज चुके हैं। एयरफोर्स के रनवे पर ही एयर टर्मिनल से शुरू होने वाली नागरिक विमानों को भी उड़ान भरनी है। प्रशासन जोरशोर से मार्च में उड़ान सेवाओं को शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है, जबकि अधिकारियों का कहना है कि जब एयरफोर्स के विमानों को बर्ड हिट का खतरा है तो इसी रनवे पर शुरू होने वाले सिविल प्लेन भी इसी खतरे से जूझेंगे। इस संकट का जल्द समाधान होना है, जबकि नगर निगम के अधिकारियों की तरफ से इसे लेकर कोई बड़ी तैयारी नहीं की जा रही है। शहर के कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर हाल यह है कि बहुगुलपुर में यह प्लांट लगना प्रस्तावित है, लेकिन अभी जमीन को लेकर ही विवाद खत्म नहीं हुआ है। इससे पहले रजऊ परसपुर में यह प्लांट पिछली सरकार में शुरू भी हुआ था, लेकिन सियासी दखलंदाजी के बीच यह प्लांट ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। उधर, बाकरगंज में भी ट्रंचिंग ग्राउंड का प्रोजेक्ट अभी कागज पर ही है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद की तरफ से इसे लेकर नगर निगम को कई बार आदेश भी जारी हो चुके हैं कि यह समस्या फिलहाल जस की तस है।
हवाई अड्डे के पास ऊंचे पेड़ों का कटान भी बाकी
निर्माणाधीन एयरपोर्ट के पास काफी ऊंचे पेड़ हैं। इस पर भी पक्षी के डेरा जमाए रखने से बर्ड हिट की आशंका जाहिर की गई थी। यह मामला डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह के पास भी पहुंचा था। चूंकि पेड़ फॉरेस्ट विभाग के हैं, इसलिए यह काम वन विभाग के अधिकारियों को ही करना है लेकिन यह काम भी बाकी है।
विज्ञापन
जब एयरफोर्स के रनवे पर उसके विमानों को बर्ड हिट का खतरा है तो उसी रनवे से नागरिक विमानों को भी पक्षियों से खतरा होना लाजिमी ही है। इसका हल ढूंढना होगा।
-राजीव कुलश्रेष्ठ, संयुक्त महाप्रबंधक, एयरपोर्ट अथॉरिटी