{"_id":"5be74104bdec22693b024340","slug":"51541882116-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा मार्केट : 119 आवंटी में 74 निकले अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा मार्केट : 119 आवंटी में 74 निकले अवैध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंदिरा मार्केट को लेकर चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट की जांच के बाद मंगलवार को नगर निगम की टीमों ने इंदिरा मार्केट में जाकर दुकानों का सत्यापन किया। इस दौरान आवंटन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। ऐसे में यहां एक बार फिर कार्रवाई के हालात बनते नजर आ रहे हैं।
पिछले दिनों नगर आयुक्त ने सिटी मजिस्ट्रेट से इंदिरा मार्केट की पोर्टेबल शॉप को लेकर जांच कराई थी। इसके बाद आवंटन पर सवाल उठाते हुए भाजपा पार्षद विनोद सैनी और व्यापारी नेता दर्शनलाल भाटिया पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पार्षद पर रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर निगम में 15 दिन से ज्यादा हंगामा और धरना प्रदर्शन चला। मामला शांत होने के बाद मंगलवार को नगर आयुक्त ने राजस्व विभाग की टीमों को भेजकर यहां के व्यापारियों का सत्यापन कराया। इस दौरान सामने आया कि यहां 119 दुकानदारों को फड़ आवंटित हुए थे। मगर मौके पर उनमें से सिर्फ 45 ही वैध निकले, 74 दुकानदार अवैध थे। इसके अलावा 122 ऐसी दुकानें भी लगी मिलीं, जिनके पास आवंटन या कोई अन्य दस्तावेज नहीं था। माना जा रहा है कि इस मामले में नगर निगम फिर कोई कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। बता दें कि इंदिरा मार्केट को लेकर एक मुकदमा सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत में भी चल रहा है, जिसमें मार्केट को अवैध बताया गया है।