फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आरोपी छात्रों ने स्वीकारी गलती, अभिभावक भी शर्मिंदा

आरोपी छात्रों ने स्वीकारी गलती, अभिभावक भी शर्मिंदा

Fri, 28 Sep 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 28 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
आरोपी छात्रों ने स्वीकारी गलती, अभिभावक भी शर्मिंदा
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की छात्रा का अश्लील फोटो व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल करने के मामले में गुरुवार को आरोपी छात्र, उनके अभिभावक और ग्रुप से जुड़े अन्य छात्र जांच समिति के सामने पेश हुए। तीनों आरोपी छात्रों ने अपना गुनाह कुबूल करके माफी मांगी। उनके अभिभावकों ने भी इस पर शर्मिंदगी जाहिर की। अब समिति शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। इसके बाद कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग छात्रा का अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में कुलपति ने बीटेक फोर्थ ईयर के छात्र शिवांश वर्मा, हेमेंद्र तोमर और थर्ड ईयर के नवनीत प्रजापति को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर उनका कैंपस आना प्रतिबंधित कर दिया था। साथ ही मामला जांच समिति को सौंप दिया था। समिति पीड़ित छात्रा के बयान पहले ही दर्ज कर चुकी है। छात्रा मामले में कार्रवाई चाहती है। गुरुवार को समिति ने तीनों आरोपियों के साथ ही व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े 11 अन्य छात्रों को भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। आरोपी छात्रों ने स्वीकार किया कि उनसे गलती हुई है। उनके अभिभावकों ने भी कहा कि वे इस घटना से शर्मिंदा हैं। समिति के सामने उन्होंने लड़कों की जमकर लताड़ भी लगाई। बाकी छात्रों ने कई ऐसी बातें साझा कीं जो आरोपी छात्रों और छात्रा से जुड़ी हैं। घटना के अलावा भी कई जानकारियां निकल कर सामने आई हैं, इनके आधार पर मामले में कार्रवाई होना तय है। समिति शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन मामले में सख्त कार्र्रवाई करने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed