{"_id":"5a90ea614f1c1ba4268bbfaf","slug":"51519446625-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" होली के लिए रोडवेज तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के लिए रोडवेज तैयार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर यात्रियों को घर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसकेे लिए रोडवेज प्रशासन ने कमर कस ली है। यात्रियों को 24 घंटे बस सेवा उपलब्घ कराई जाएगी। इसमें दिल्ली रूट की बसों पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। होली पर सभी रूटों पर दो सौ बसों की जरूरत पूरी करने के लिए फेरे बढ़ाने के साथ ही स्टाफ को प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है।
होली पर यात्रियों को अतिरिक्त बसों की सुविधा 26 फरवरी से पांच मार्च तक चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जाएगी। प्रोत्साहन योजना के तहत संविदा चालकों, परिचालकों को सात दिनों की उपस्थिति मेें 21 सौ किलोमीटर पर 21 सौ रुपये और आठ दिनों की उपस्थिति में 24 सौ किलोमीटर चलने पर 28 सौ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इसके अलावा संविदा चालकों, परिचालकों को इस अवधि में 24 सौ किलोमीटर से अधिक अर्जित करने पर अतिरिक्त किलोमीटर पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर दिया जाएगा। इसी तरह इस अवधि में डिपो कार्यशाला में तैनात कर्मियों के लिए आठ दिन की उपस्थिति पर 850 रुपये और सात दिन की उपस्थिति पर 700 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे।
सात लोगों का स्टाफ दिल्ली भेजा
बरेली। दिल्ली से बरेली क्षेत्र में आने वाले यात्रियों के लिए यहां के रोडवेज प्रशासन ने सात लोगों का स्टाफ दिल्ली आनंद विहार अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर भेजा है। स्टाफ के लोग वहां मौजूद रहकर आनंद विहार से बरेली आने वाले यात्रियों को क्षेत्रीय डिपो की बसों में बिठाने का काम करेंगे। इनमें बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की बसें शामिल होंगी।
विज्ञापन
दिल्ली से बरेली के लिए एसी बसें फुल
बरेली। बरेली क्षेत्र से दिल्ली जाने वाली एसी बसों में तो अभी गुंजाइश है लेकिन दिल्ली से बरेली आने वाली सभी एसी शताब्दी बसें फुल हो चुकी हैं। होली के बाद यहां से दिल्ली जाने वाले यात्रियों ने अभी से सींटें बुक करानी शुरू कर दी हैं।
होली पर यात्रियों को किसी तरह कीी असुविधा न होने देने के लिए सारी व्यवस्थाएं बना ली गई हैं। 26 फरवरी से इसी के मुताबिक बसों का संचालन किया जाएगा। एसी शताब्दी बसों में दिल्ली से बरेली के लिए सीटें फुल हो गई हैं। - नीरज अग्रवाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (कार्मिक)