{"_id":"593b7b914f1c1b35458b456e","slug":"51497070481-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ से पहले अफसरों ने लगाई रात्रि चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ से पहले अफसरों ने लगाई रात्रि चौपाल
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद पर तैनात आईएएस अफसर अनुपम शुक्ला के नेतृत्व भुता ब्लाक के गांव सुन्हा में रात्रि चौपाल लगाई गई। ये गांव 20 जून को खुली बैठक बुलाकर ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) घोषित किया जाना है। तब तक ग्रामीणों को अपनी दिन चर्या किस तरह बदलनी है। ये बुलाकर समझाया गया।
शाम छह से रात्रि आठ बजे तक आयोजित रात्रि चौपाल में आईएएस अधिकारी अनुपम शुक्ला ने प्रत्येक परिवार को अपने घर में शौचालय बनाने की सलाह दी ताकि कोई खुले में शौच न जाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को शौचालय बनाने के लिए सरकार 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है। इसकी मदद से वह अपने शौचालय बना सकते हैं। फिर भी अगर पैसे की कमी होती है तो प्रधान या अन्य लोगों की मदद से शौचालय बनाए जाएं। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी प्रोत्साहन से 41 शौचालय बनाए जा चुके हैं। बाकी शौचालय गांव वालों ने खुद अपनी मेहनत से बनाए हैं। रात्रि चौपाल में बीडीओ स्टाफ, प्रधान और ग्रामीण शामिल थे।