फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 thousand taken from patient by making fake Ayushman card

Bareilly News: मरीज का फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर ले लिए 50 हजार

Thu, 31 Oct 2024 03:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
50 thousand taken from patient by making fake Ayushman card
बरेली। मरीज का फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर डॉक्टर ने पचास हजार रुपये का भुगतान ले लिया। मरीज जब अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने गया तो उसे फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बदायूं के बिनावर थाने के गांव मई रजऊ निवासी रोहताश ने बताया कि वह जून में बरेली के रायल सिटी अस्पताल में भर्ती हुआ था। अस्पताल में रोहताश के बांये हाथ का ऑपरेशन हुआ था। 70 हजार रुपये उनके इलाज में खर्च हुए थे। रोहताश दो महीने बाद जनसेवा केंद्र पर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने गए थे। वहां पता चला कि जून में ही उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया जा चुका है। आयुष्मान कार्ड के जरिये अस्पताल के डॉक्टर पंकज कुमार ने 50420 रुपये का भुगतान भी सरकार से हासिल कर लिया। इससे रोहताश हैरत में पड़ गया। रोहताश ने डॉक्टर पंकज से पूछा तो वह बोले की हमने तुम्हारा आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया है। रोहताश ने एसएसपी से शिकायत की तो बारादरी थाने में डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed