{"_id":"667e001e903f2bce560fad57","slug":"50-thousand-consumers-affected-by-local-fault-and-break-down-bareilly-news-c-4-bly1015-429072-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लोकल फॉल्ट और ब्रेक डाउन से 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लोकल फॉल्ट और ब्रेक डाउन से 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह बारिश के बाद हुए लोकल फॉल्टों ने 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को परेशान किया। बृहस्पतिवार को भी दिनभर ट्रांसफार्मर फुंकने, लोकल फॉल्ट के अलावा 11 और 33 केवी की लाइनें ब्रेक डाउन होने से अलग-अलग इलाकों में उपभोक्ताओं को सात घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या सुभाषनगर, हरुनगला, जगतपुर, किला, शाहदाना और कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रही।
बुधवार रात हरुनगला उपकेंद्र के विष्णुधाम फीडर की 11 केवी लाइन पेड़ की टहनी गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। यहां एक पोल गिर गया। इससे विष्णुधाम कॉलोनी के अलावा आस-पास के 1500 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने चार घंटे तक कटौती का सामना किया। फाॅल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति चालू तो कर दी गई, लेकिन इसके बाद भी बृहस्पतिवार को यहां ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। जगतपुर उपकेंद्र के बाइपास फीडर सेटेलाइट बस अड्डा से आगे बृहस्पतिवार को तड़के तीन बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया गया, लेकिन आसपास दो हजार से ज्यादा उपभोक्ता सात घंटे तक परेशान रहे। किला उपकेंद्र के फीडर नंबर आठ और सिटी फीडर नंबर पांच पर भी लोकल फॉल्टों के कारण दो हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान हुए। राजेंद्रनगर, कोहाड़ापीर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी बुधवार को ट्रिपिंग की समस्या रही।
बृहस्पतिवार को सुभाषनगर उपकेंद्र में मरम्मत के कार्यों के बीच अलग-अलग समय पर छह घंटे तक कटौती की गई। किला उपकेंद्र के मोती लाल बजरिया में भी चार घंटे आपूर्ति ठप रही। यहां ट्रांसफार्मर का केबल जलने से समस्या आई। काटरा चांद खां में ट्रिपिंग होती रही। बालजती, गंगापुर, मिश्रीपुर में भी लोकल फॉल्ट के कारण कटौती की गई। सुभाषनगर में तीन दिन के बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है। पटेल विहार, करगैना, बीडीए कॉलोनी-एक और दो में बृहस्पतिवार को भी कटौती की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
220 केवी उपकेंद्र में खराबी से जिले के अन्य इलाके भी प्रभावित
- सीबीगंज स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन बिजली केंद्र में ब्रेक डाउन होने के कारण जिले के अन्य इलाके भी बुधवार रात और बृहस्पतिवार को प्रभावित हुए। भमोरा और मीरगंज में भी चार से पांच घंटे आपूर्ति ठप रही। शहर के शाहदाना और किला उपकेंद्रों की आपूर्ति भी ठप हो गई। इज्जतनगर और लक्ष्मीनगर, सुरेश शर्मा नगर, वनखंडी नाथ मंदिर के इलाकों में कटौती हुई।
-- -- -- -- -
मलूकपुर में ट्रांसफार्मर में आग लगी
- मलूकपुर, शास्त्रीनगर, बालाजी विहार में उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण चार घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। मलूकपुर में 500 केवी के ट्रांसफार्मर में तेल रिसाव के बाद आग लग गई। बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर बदलने में चार घंटे लग गए। ट्रांसफार्मर बदल दिए जाने के बाद भी ट्रिपिंग होती रही। यहां 1500 से ज्यादा उपभोक्ताओं को कटौती के कारण परेशान होना पड़ा। संवाद