फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 proposals submitted to strengthen infrastructure.

Bareilly News: बुनियादी ढांचा सुदृढ़ करने के लिए दिए 50 प्रस्ताव

Thu, 16 Jul 2026 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 16 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
50 proposals submitted to strengthen infrastructure.
शेरगढ़। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की इस कार्यकाल की अंतिम बैठक बुधवार को हुई। इसमें बुनियादी ढांचा सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। नाली, खड़ंजा, सीसी रोड और पुलिया निर्माण आदि 50 विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बैठक में मौजूद सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। इस संबंध में निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी की अध्यक्षता में बुधवार को सभागार में शेरगढ़ क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें कुल 110 सदस्यों में से अधिकतर शामिल हुए। उन्होंने अपने इलाकों की समस्याएं साझा कीं। जल जीवन मिशन का मुद्दा छाया रहा। झांजन लाल गंगवार ने बताया कि गर्मी-उमस में कुतुकपुर के तीन और खेड़ा के चार इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं, जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। टंकियों से भी सभी घरों में जलापूर्ति नहीं हुई है। अन्य सदस्यों ने भी नालियों की सफाई, जल समस्या आदि बताईं। क्षेत्रों में नाली, खड़ंजा, सीसी रोड और पुलिया आदि के विकास कार्य कराने से संबंधित 50 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन कार्यों में तीन करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इससे 89 ग्राम पंचायतों को लाभ होगा। ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने सदस्यों के प्रस्तावों को जल्द स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन केपी सिंह गंगवार ने किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बहेड़ी अमरिंदर सिंह गोल्डी, एडीओ पंचायत राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी
खंड विकास अधिकारी आनंद विजय यादव ने जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। सांसद ने सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव से यूरिया खाद वितरण की जानकारी ली। कृषि विभाग से दर्शन लाल गंगवार ने फार्मर आईडी के बारे में जागरूक किया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. समर राही ने पशुओं से संबंधित जानकारी दी। बाल विकास परियोजना से सुपरवाइजर शिवांगी शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग से अजीत कुमार और शिक्षा विभाग से एआरपी महिमा दीक्षित ने भी अपने विभागों से संबंधित जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed