{"_id":"66ccfaea68ce1e69820ef2b4","slug":"434-teams-will-test-11-lakh-people-for-tb-bareilly-news-c-4-lko1018-467332-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 11 लाख लोगाें की टीबी जांच करेंगी 434 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 11 लाख लोगाें की टीबी जांच करेंगी 434 टीमें
विज्ञापन
- नौ से 20 सितंबर तक हर घर चलेगा एसीएस अभियान, मौके पर होगी सैंपलिंग
बरेली। क्षय रोगियों को खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सक्रिय रोगी खोजी (एसीएस) अभियान चलाया जाएगा। नौ सितंबर से शुरू होने वाली मुहिम के लिए 1,302 सदस्यीय 434 टीमें गठित की गईं हैं। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 50 घर पहुंचकर स्क्रीनिंग करेगी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक अभियान के तहत जिले के कारागारों, नारी निकेतन, कुष्ठ आश्रम, वृद्धाश्रम और मदरसों के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की कुल जनसंख्या का 20 फीसदी यानी 11,06,819 लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। संदिग्ध मिलने पर जांच के लिए सैंपल लिया जाएगा। जांच में रोग की पुष्टि होने पर निशुल्क इलाज होगा। 87 पर्यवेक्षक इन टीमों की निगरानी करेंगे। जिले में अभी दस हजार रोगी पंजीकृत हैं। इसमें 12 वर्ष तक के बच्चों की संख्या सात सौ से ज्यादा है। आठ मरीजों के परिजन या तीमारदार भी चपेट में मिले हैं। अमर उजाला ब्यूरो
निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा डाटा
स्वास्थ्य विभाग क्षय रोगियों का डाटा निक्षय पोर्टल पर दो श्रेणियों में अपडेट करेगा। इस मुहिम में टीबी चैंपियन भी शामिल होंगे। वह लोगों को क्षय रोग के लक्षण, कारण और निजात की जानकारी देंगे।