{"_id":"61c6213d9260087cdb5dde51","slug":"42-thousand-blown-from-the-account-of-sports-officer-of-private-college-bareilly-news-bly4702630195","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कॉलेज के स्पोर्ट्स अफसर के खाते से उड़ाए 42 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कॉलेज के स्पोर्ट्स अफसर के खाते से उड़ाए 42 हजार
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : सोशल मीडिया
मोबाइल पासबुक एप लिंक न होने पर कस्टमर केयर पर की थी कॉल
खाते का ब्योरा न बताने के बावजूद साइबर ठगों ने निकाल ली रकम
बरेली। एसआरएमएस कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर नितिन सक्सेना के खाते से साइबर ठगों ने 42 हजार 800 रुपये ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने इसकी शिकायत बैंक और साइबर सेल में की है।
सनसिटी विस्तार में रहने वाले नितिन सक्सेना का कहना है कि 22 दिसंबर की रात वह अपने बैंक खाते को मोबाइल पासबुक एप से लिंक कर रहे थे लेकिन वह कस्टमर आईडी स्वीकार नहीं कर रहा था। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल किया तो एग्जीक्यूटिव ने उनसे बैंक खाते का नंबर पूछा ताकि कस्टमर आईडी बता सके। इस बीच उसने काफी देर तक कॉल होल्ड कराई तो उन्हें कुछ शक हुआ और उन्होंने कॉल काट दी।
नितिन का कहना है कि कुछ देर बाद एग्जीक्यूटिव ने खुद उन्हें कॉल करके उनसे जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कॉल काट दी। उस समय उन्होंने बैंक खाते की डिटेल चेक की तो बैलेंस पूरा था मगर अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे पता चला कि रात में किसी समय उनके खाते से 42 हजार 800 रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने बैंक और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।