फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   42 couple tie knots in community marriage

सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के हुए 42 जोड़े  

Sat, 24 Feb 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 24 Feb 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
42 couple tie knots in community marriage
community marriage

 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की प्राथमिकताओं में शामिल गरीब कन्याओं के विवाह की योजना के तहत शनिवार को जिले में कई जगहों पर सामूहिक विवाह के आयोजन हुए। इनमें 42 गरीब कन्याओं की शादी कराई गई। समाजसेवियों के योगदान से संपन्न हुए समारोहों में बरेली में 20, आंवला में 15 और फतेहगंज पूर्वी में सात जोड़े विवाह बंधन में बंधे। 

विज्ञापन

शहर में अर्बन हाट में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक तरफ मुस्लिम जोड़ों के निकाह की व्यवस्था थी तो दूसरी ओर हिंदू वर-वधू को अग्नि के समक्ष सात फेरे दिलाने के लिए वेदी स्थापित की गई थीं। समारोह में दो मुस्लिम और 18 हिंदू जोड़ों की शादी कराई गई। प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। एक मुस्लिम परिवार की लड़की शादी किए बगैर लौट गई। दांपत्य सूत्र में बंधने वाले प्रत्येक जोड़े को 10 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान, प्रत्येक कन्या को 20 हजार रुपये का चेक दिया गया। प्रत्येक विवाह के आयोजन पर पांच हजार रुपये खर्च किए गए। कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त राजेश कुमार, साईं सेवा ट्रस्ट के सरवराकार सुशील पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फतेहगंज पूवी में एक बेवा की भी कराई शादी 
फतेहगंज पूर्वी। नगर पंचायत कार्यालय में सात युवक-युवतियों के सामूहिक विवाह कराए गए। इनमें एक बेवा का भी पुनर्विवाह कराया गया। विवाह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सभी जोड़ों का विवाह पंडित उमेश चंद्र शर्मा ने संपन्न कराया। कार्यक्रम में वर-वधू पक्ष से आए लोगों को भोज भी दिया गया। इस दौरान आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, फरीदपुर विधायक डॉ. श्यामबिहारी लाल सहित कई नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मपाल बोले, गरीब परिवारों की मदद कर रही सरकार 
आंवला। सरगम रिसोर्ट में 15 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराए गए। चेयरमैन संजीव सक्सेना ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने वर-वधू को उपहार में पांच-पांच बर्तन दिए। कहा, प्रदेश सरकार गरीब बेटियों के हाथ पीले करके उन माता-पिता की मदद कर रही है जो विवाह करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में जल्द ही 101 और जोड़ों के विवाह कराए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम ममता मालवीय, ईओ राजेश सक्सेना, जागर संस्था के सदस्य डॉ. संजय सक्सेना सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed