{"_id":"5cddc2bebdec22077f3ad97b","slug":"41558037182-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे के ब्लॉक में कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे के ब्लॉक में कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलपुर से टिसुआ के बीच पटरी के दोनो ओर पत्थर डाले गए
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। गुरुवार दोपहर दो घंटे तक बरेली दिशा की ओर जाने वाली अप लाइन पर ब्लॉक लेकर ट्रेनों का संचालन रोका गया। बिलपुर तथा टिसुआ स्टेशनों के बीच पटरी के दोनो किनारों पर पत्थर डाले गए। प्रभावित ट्रेनों में कई एक्सप्रेस ट्रेनें तथा मालगाड़ियां शामिल थीं।
रेलवे ने बिना पूर्व सूचना के एक बार फिर से बरेली की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन दो घंटे तक रोक दिया। दोपहर करीब 12 बजे से शुरू हुआ ब्लॉक दो घंटे तक रहा। इस दौरान यहां के रेलवे स्टेशन बिलपुर से टिसुआ के बीच स्टोन वैगन में लदे पत्थरों को कर्मियों ने पूरे सात किमी तक रेलवे ट्रैक के दोनो किनारों पर गिराया। रेल सूत्रों की मानें तो स्टोन से ट्रैक तथा स्लीपरों को मजबूत किया जाता है ताकि ट्रेनों के संचालन तथा उनकी स्पीड पर नियंत्रण हो सके। इस दौरान बरेली की ओर जाने वाली वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, अवध-असम तथा सियालदह एक्सप्रेस आदि सहित कई मालगाड़ियों को एक से दो घंटे तक रास्ते के स्टेशनों पर रोका गया। ट्रेनों में सवार यात्री परेशान रहे।