{"_id":"5cdc699dbdec2207226ea7cc","slug":"41557948829-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-कासगंज ट्रैक का विद्युतीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-कासगंज ट्रैक का विद्युतीकरण शुरू
विज्ञापन
दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दरियावगंज-मथुरा रेललाइन का विद्युतीकृत होने के बाद अब बरेली ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। बरेली से कासगंज के बीच रेल लाइन के सहारे विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं, जबकि बदायूं तक पोल खड़े किए जा चुके हैं।
कासगंज से मथुरा होते हुए दरियावगंज तक ट्रैक को विद्युतीकृत कर दिया गया है। दरियावगंज से मथुरा रेलवे स्टेशन तक विद्युतीकरण के काम को सीआरएस अरविंद कुमार जैन ट्रेनें दौड़ाने के लिए फिट बता चुके हैं। वहीं रेलवे ने बरेली-कासगंज ट्रैक पर भी काम तेज कर दिया है। इस ट्रैक पर भी इरकॉन संस्था द्वारा ही विद्युतीकरण किया जा रहा है।
रेलवे के उच्चपदस्थ अधिकारियों के मुताबिक बरेली ट्रैक का विद्युतीकरण भी इसी साल पूरा किया जाना है। काम की शुरुआत भी बरेली रेलवे स्टेशन से कर दी गई है। बदायूं तक लाइन किनारे खंभे लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
आंकड़ों की नजर से
- 100 किलोमीटर तक बरेली ट्रैक पर होना है विद्युतीकरण
- 200 करोड़ रुपये विद्युतीकरण के लिए हुए हैं स्वीकृत
- 2017-18 के बजट में मिली थीं कार्य की स्वीकृति
- 2019 में ही रेलवे को पूरा करना है काम
दरियावगंज-मथुरा ट्रैक को सीआरएस ने अपने निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने के लिए एकदम फिट करार दिया है। बरेली ट्रैक पर भी काम तेज गति से चल रहा है। लक्ष्य इसी साल से ट्रेनें दौड़ाने का है। तय लक्ष्य के अनुसार कार्यदायी संस्था काम पूरा करने में जुटी है।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर बरेली