फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चार गुना बढ़ाया गया सैंपल कोटा

चार गुना बढ़ाया गया सैंपल कोटा

Tue, 14 May 2019 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
चार गुना बढ़ाया गया सैंपल कोटा
बरेली। जिले में इस साल दो ग्लैंडर्स पीड़ित घोड़ों के मिलने के बाद पशुपालन विभाग इस रोग के बढ़ते खतरे को लेकर खासा चिंतित हो उठा है। पहले रुटीन में पशुपालन विभाग अन्य कार्यों के साथ प्रति माह 20 घोड़ों के सैंपल लेकर जांच के लिए हिसार स्थित प्रयोगशाला भेजता था, लेकिन अब इस जिले का कोटा बढ़ा कर चार गुना कर दिया गया है। इसके चलते अब प्रति माह 80 घोड़ों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

शासन से मिले दिशा निर्देशों के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने इस आशय के निर्देश सभी पशु चिकित्सालयों के चिकित्साधिकारियों को भेजते हुए इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। सीवीओ ने इसके लिए माहवार चार-चार पशु चिकित्सालयों को 20-20 सैंपल का लक्ष्य भी आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में ग्लैंडर्स के बढ़ते खतरे के मद्देनजर पशुपालन विभाग भी संजीदा होता जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि पिछले सालों में प्रति माह 20 घोड़ों के सैंपल लेकर हिसार प्रयोगशाला भेजे जाते थे। बरेली में पिछले दो सालों से घोड़ों में लगातार मिल रहे ग्लैंडर्स रोग के लक्षणों को देखते हुए शासन स्तर से निदेशक रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र पशुपालन विभाग से मिले दिशा निर्देश के बाद जिले से अब प्रतिमाह 80 सैंपल प्रयोगशाला भेजने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील घोषित भोजीपुरा और बिथरी चैनपुर ब्लाक क्षेत्र के सभी घोड़ों का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके अलावा हर माह जिले के चार पशु चिकित्सालयों को अपने क्षेत्र से 20-20 घोड़ों के सैंपल लेकर भेजने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माह सैंपल प्रेषित करने के लिए निर्धारित पशु चिकित्सालय
मई 2019 भोजीपुरा, धौराटांडा, मझगवां, फतेहगंज (पश्चिमी)
जून 2019 श्यामगंज, क्यारा, भमौरा, शाही
जुलाई 2019 सदर, सीबीगंज, भुता, मीरगंज
अगस्त 2019 कैंट, शेरगढ़, व्योधन खुर्द, कुआडाडा
सितंबर 2019 देवरनियां, शिवपुरी, बिथरी चैनपुर, गोपालपुर
अक्तूबर 2019 बहेड़ी, रिछा, भोजीपुरा, धौराटॉडा
नवंबर 2019 आंवला, मानपुर, श्यामगंज, क्यारा
दिसंबर 2019 सहोड़ा, मुड़िया नवक्श, बंजरिया जटी, सीबीगंज
जनवरी 2020 तराखास, सहोड़ा, नवाबगंज, कैंट
फरवरी 2020 फरीदपुर, सेंथल, बिथरी चैनपुर, गोपालपुर
मार्च 2020 फतेहगंज पूर्वी, सिरौली, भोजीपुरा, धौराटांडा

बरेली जिले में ग्लैंडर्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन के निर्देश पर प्रतिमाह भेजे जाने वाले सैंपल का लक्ष्य 20 से बढ़ाकर 80 कर दिया गया है। इसकी पूर्ति के लिए किस पशु चिकित्सालय के प्रभारियों को किस माह अपने क्षेत्र के घोड़ों का सैंपल लेकर भेजा जाना है उन्हें पत्र जारी कर इसकी सूचना दे दी गई है।
-डॉ. ललित वर्मा, सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed