फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जीआईसी में नुमाइश लगाने को लेकर भाजपाई सिटी मजिस्ट्रेट से उलझे, ‘चहेते’ को ठेका देने का आरोप

जीआईसी में नुमाइश लगाने को लेकर भाजपाई सिटी मजिस्ट्रेट से उलझे, ‘चहेते’ को ठेका देने का आरोप

Sat, 04 May 2019 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी में नुमाइश लगाने को लेकर भाजपाई सिटी मजिस्ट्रेट से उलझे, ‘चहेते’ को ठेका देने का आरोप
बरेली। जीआईसी ग्राउंड में नुमाइश भाजपा नेता लगाएंगे या फिर दिल्ली का कारोबारी, इस पर ठन गई है। भाजपा नेताओं की अर्जी नजरंदाज करके दिल्ली के कारोबारी को नुमाइश लगाने की परमीशन दे दिए जाने पर शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट के दफ्तर में अच्छी-खासी गर्मागर्मी हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट से उलझे भाजपा नेताओं का कहना था कि उन्होंने सारी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ जनवरी में ही आवेदन कर दिया था, फिर भी उन्हें मंजूरी नहीं दी गई, दूसरी ओर सिटी मजिस्ट्रेट का तर्क था कि जिस शख्स को परमीशन दी गई है, उसने पिछले साल भी नुमाइश लगाई थी लिहाजा उसे इस बार भी हकदार माना गया। हालांकि अब भाजपा नेताओं के दबाव बनाने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी है कि क्या जीआईसी ग्राउंड पर दूसरी नुमाइश लगाने की भी अनुमति देने की गुंजाइश हो सकती है।
विज्ञापन

जीआईसी ग्राउंड पर नुमाइश के लिए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष विशाल वाल्मीकि ने जनवरी में सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में आवेदन किया था। बकौल विशाल, उन्होंने सभी विभागों की एनओसी भी दाखिल कर दी थी। शुक्रवार को विशाल ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष देवेंद्र जोशी के साथ जब कलक्ट्रेट पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने 26 अप्रैल को ही दिल्ली के इस्लाम नाम के शख्स को जीआईसी ग्राउंड पर नुमाइश लगाने की अनुमति दे दी है। भाजपा नेताओं की आपत्ति के बाद उनकी सिटी मजिस्ट्रेट से अच्छी-खासी कहासुनी हो गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि प्रशासन ने एकतरफा फैसला कर इस्लाम को परमीशन दे दी।
विज्ञापन


नुमाइश लगाने वालों में बिखराव के बाद विवाद
बताया जाता है कि इससे पहले कई लोग मिलकर जीआईसी ग्राउंड पर नुमाइश लगाते थे। दो साल पहले ये लोग अलग-अलग हो गए और इसी के साथ विवाद की शुरुआत हो गई। अब यहां नुमाइश लगाने के लिए अलग-अलग हुए इन गुटों में होड़ लगती है, इसी वजह से विवाद की शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुमाइश के आयोजन के लिए काफी पहले ही आवेदन किया गया था, लेकिन प्रशासन की तरफ से दूसरे व्यक्ति को परमीशन दे दी गई है जबकि भाजपा के पदाधिकारी विशाल वाल्मीकि के भी कागज पूरे हैं।

- देवेंद्र जोशी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष

जिस व्यक्ति को अनुमति दी गई है, उसने पिछले वर्ष भी नुमाइश लगाई थी। उसके कागजात भी पूरे थे। फिलहाल विभागों से रिपोर्ट ली जा रही है कि नुमाइश के लिए क्या दूसरे व्यक्ति को भी अनुमति दी जा सकती है। - संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed