{"_id":"5c9935babdec2214787e372f","slug":"41553544634-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली प्रेस कांफ्रेंस में ठीक से बोल नहीं पाईं समन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली प्रेस कांफ्रेंस में ठीक से बोल नहीं पाईं समन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में ठीक से बोल नहीं पाईं। उनकी मां और नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर ने जब लिखित प्रेस नोट दिया। उसे ही पढ़ती चली गईं। प्रेस नोट पढ़ते हुए सबसे पहले उन्होंने लोकसभा का टिकट देने केलिए पीएसपी अध्यक्ष शिवपाल सिंह का आभार जताया। हाथ में माइक लेते ही वह सहमी-सहमी सी नजर आईं।
उसके बाद कहा कि उनकी मां शहला ताहिर पर भाजपा ने बहुत अत्याचार किए। फर्जी मुकदमों में जेल भेजा। मगर, फिर भी न वह डरी नहीं। उन्होंने नवाबगंज से भाजपा को खत्म कर दिया। अब वह बरेली से लोकसभा चुनाव जीतकर भाजपा को खत्म कर देंगी। पीएसपी जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन उनकी पार्टी के प्रत्याशी से डर गया है। इसलिए वह लोकसभा का टिकट तय नहीं कर पा रहा। कार्यक्रम में डा. मो. खालिद, तारा सिंह सोलंकी, अशोक यादव, रविंद्र यादव आदि शामिल थे।