{"_id":"5c76f8a3bdec224bff242e15","slug":"41551300771-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स स्टेशन के आसपास पुलिस ने बढ़ाया मूवमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स स्टेशन के आसपास पुलिस ने बढ़ाया मूवमेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरहद पर युद्ध जैसे हालातों के बीच पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। त्रिशूल एयरबेस के आसपास सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने भी यहां मूवमेंट तेज किया है। बुधवार को एसपी सिटी ने टीम के साथ आसपास के इलाके घूमकर लोगों से कोई भी संदिग्ध दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा।
एसपी सिटी अभिनंदन सिंह के साथ इज्जतनगर थाना इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी और थाने का फोर्स हवाई अड्डे से सटे पीरबहोड़ा और आसपास की कॉलोनियां में घूमा। पुलिस ने एयरफोर्स की बाउंड्री से सटे इलाके में रहने वाले लोगों से बात की। उन्हें एहसास दिलाया गया कि वे सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने लोगों को अपने मोबाइल नंबर भी दिए ताकि किसी परेशानी या संदिग्ध व्यक्ति व हरकत की सीधे सूचना दे सकें। साथ ही यहां रहने वाले संदिग्ध श्रेणी के लोगों व उनकी मौजूदा गतिविधियां के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया। एसपी सिटी ने बताया कि पेट्रोलिंग का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सजग करना था। पुलिस का मूवमेंट संबंधित इलाकों में बढ़ा दिया गया है। स्टाफ को हर छोटी सूचना पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।