फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विरोध के बीच राजेंद्रनगर में हटाए अवैध कब्जे

विरोध के बीच राजेंद्रनगर में हटाए अवैध कब्जे

Fri, 15 Feb 2019 01:36 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
विरोध के बीच राजेंद्रनगर में हटाए अवैध कब्जे
बरेली। राजेंद्रनगर में नगर निगम की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था। अभियान का लोगों ने विरोध करते हुए इसे क्षेत्रीय पार्षद की मनमानी करार दिया था। लोगों का कहना था कि पार्षद के कहने पर केवल चार लोगों के निर्माण को ध्वस्त किया गया। पार्षद सतीश कातिब मम्मा के कहने पर नगर निगम की टीम ने गुरुवार को भी राजेंद्र नगर में अतिक्रमण अभियान चलाया।
विज्ञापन

गुरुवार को भी लोगों ने इसका जमकर विरोध किया। लोगों ने बताया कि बुधवार को चले अभियान में लोगों की नाराजगी और कुछ ही लोगों को निशाना बनाये जाने की बात से गुरुवार को फिर से अभियान चलाया गया है। गुरुवार को नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने राजेंद्र नगर के ए-ब्लॉक में लोगों के घरों के आगे बने अवैध निर्माण को तोड़ा। राजकुमार अग्रवाल के घर के आगे बनी अवैध रेलिंग, भाटिया भवन की रेलिंग, आरती इलेक्ट्रानिक्स और एक लेडीज टेलर्स की दुकान का चबूतरा तोड़ा गया। टीम जब राजेंद्र नगर में ही सतीश गुप्ता के घर के आगे बनी रेलिंग को ध्वस्त करने लगी तो वह विरोध करते हुए टीम से भिड़ गए। उनका कहना था कि पार्षद अपनी व्यक्तिगत खुन्नस निकालकर लोगों को परेशान करने के लिए उनके घर के आगे बनी रेलिंग को तुड़वा रहे हैं। विरोध के बावजूद उनके घर के आगे बनी रेलिंग को तोड़ दिया गया। अतिक्रमण अभियान अभी राजेंद्र नगर में और चलेगा। वहीं पार्षद सतीश कातिब का कहना है कि 60 फुट चौड़ी गली में लोगों ने बगीचा और पार्किंग बना रखा है। वहां से निकलने में दिक्कत होती है, इसलिए शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed