फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मेडिकल की परीक्षाओं की निगरानी भी सीसीटीवी से

मेडिकल की परीक्षाओं की निगरानी भी सीसीटीवी से

Sat, 17 Mar 2018 10:03 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल की परीक्षाओं की निगरानी भी सीसीटीवी से
अब मेडिकल परीक्षाओं की भी होगी ऑनलाइन मॉनीटरिंग
विज्ञापन

बीएससी नर्सिंग समेत कई कोर्स का परीक्षाएं 27 से शुरू होंगी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
मुख्य परीक्षाओं की तरह अब एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय मेडिकल परीक्षाओं की भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग करेगा। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। इसके लिए सभी कॉलेजों से सीसीटीवी कैमरों के आईपी एड्रेस मांगे गए हैं। बीएससी नर्सिंग, आयुर्वेद और बीएमएस की परीक्षाएं 27 मार्च से शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओं में भी स्वकेंद्र प्रणाली समाप्त कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक महेश कुमार ने बताया कि मेडिकल की सभी परीक्षाओं की अब विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी।
बीएमएस द्वितीय मुख्य और सप्लीमेंट्री परीक्षा 27 मार्च से शुरू हो रही है। सात पेपर होने हैं। परीक्षा नौ अप्रैल तक चलेगी। एमडी आयुर्वेद फाइनल ईयर की मुख्य परीक्षाएं 27 मार्च से चार अप्रैल तक चलेंगी। बीएससी नर्सिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चौथे वर्ष की सप्लीमेंट्री परीक्षा भी 27 मार्च से चार मार्च तक होंगी। बीएससी नर्सिंग द्वितीय और चौथे वर्ष की परीक्षा तीन अप्रैल तक चलेंगी। इसके अलावा पोस्ट बेसिक नर्सिंग द्वितीय की परीक्षाएं भी 27 मार्च से तीन अप्रैल तक चलेंगी। पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रथम की परीक्षाएं 27 मार्च से सात अप्रैल तक कराई जाएंगी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों की सूची जारी
बीएससी नर्सिंग की परीक्षा भी इस बार दूसरे कॉलेजों में होगी। विश्वविद्यालय ने शुुक्रवार को केंद्रों की सूची जारी की। बीएससी नर्सिंग, पोस्टबेसिक नर्सिंग, पैरामेडिकल, बीएएमएस द्वितीय, एमडी आयुर्वेद फाइनल की परीक्षा व सप्लीमेंट्री परीक्षा सात केंद्रों पर होगी। फ्लोरेंस नाइटेंगल नर्सिंग कॉलेज शाहजहांपुर की परीक्षा वरुणार्जुन मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में होगी। गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग, गंगाशील आयुर्वेद कॉलेज और एसआरएम आयुर्वेदिक कॉलेज की परीक्षा केशलता नर्सिंग कॉलेज में होगी। ज्योति कॉलेज की परीक्षा गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग में, केशलता नर्सिंग कॉलेज की परीक्षा ज्योति कॉलेज में होगी। विवेकानंद कॉलेज मुरादाबाद की परीक्षा आरएमडीए एकेडमी मुरादाबाद, श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज की परीक्षा राजश्री मेडिकल कॉलेज और श्री ललित हरि राजकीय महाविद्यालय पीलीभीत की परीक्षा उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed