{"_id":"59833b834f1c1b3f7b8b45c4","slug":"41501772675-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार पदाधिकारियों ने दी दुकान आवंटन पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार पदाधिकारियों ने दी दुकान आवंटन पर सहमति
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
बरेली बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की आवश्यक सभा बार सभागार में घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
सचिव अमर भारती द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम अग्रवाल व कार्यकारिणी सदस्य डीएन शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि सोम विग को उनके लिए नवनिर्मित दुकान में पुर्नस्थापित करने के निर्णय का क्रियान्वयन तत्काल किया जाए। इस पर निर्णय लिया गया कि सचिव को निर्देशित किया जाता है कि वे सोम विग को उनकी दुकान में यथास्थिति तत्काल पुर्नस्थापित करें।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने दूरभाष पर संपर्क कर कहा कि वे कार्यकारिणी की बैठक में सिर्फ स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय होने तक मौजूद थे और बाद में अपने निजी कार्यवश बैठक से चले गए थे इसलिए उनके दुकान के प्रस्ताव पर सहमति से कोई संबंध नहीं है। दूसरी ओर कोषाध्यक्ष ने प्रस्ताव से असहमति जताते हुए कहा कि अध्यक्ष व सचिव मनमानी पर उतर आए हैं और हद तो यहां तक है कि उन्होंने कोषाध्यक्ष के अधिकारों का अतिक्रमण कर लिया है, जिसका वे विरोध करते हैं।