{"_id":"6ac6b68b874233952d07b4d3","slug":"40-questions-will-be-asked-during-the-census-no-copies-of-documents-will-be-collected-bareilly-news-c-4-bly1015-983151-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल नहीं ली जाएगी दस्तावेज की प्रति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल नहीं ली जाएगी दस्तावेज की प्रति
विज्ञापन
बरेली। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के लिए जिले में 174 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को कैंट स्थित रवींद्रनाथ टैगोर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुभारंभ किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित 40 सवाल पूछे जाएंगे। व्यक्ति जो जानकारी देगा, उसी को दर्ज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान किसी व्यक्ति से किसी दस्तावेज या अभिलेख की प्रति नहीं मांगी जाएगी।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने फील्ड ट्रेनर्स को जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद फील्ड ट्रेनर्स जनगणना में लगाए जाने वाले सुपरवाइजरों और प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सात से 9 अक्तूबर व 13 से 15 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कार्मिकों को प्रशिक्षण में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। ड्यूटी से मुक्त होने के लिए अनावश्यक प्रयास न करने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में ड्यूटी से छूट मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर मिलेगी। यहां एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।