फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   40 lakhs cheated by the bullion by luring them to give cheap gold

सस्ता सोना देने का लालच देकर सर्राफ से ठगे 40 लाख

Sat, 10 Jul 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
40 lakhs cheated by the bullion by luring them to give cheap gold
demo photo - फोटो : pixabay

हेड कांस्टेबल समेत सात ठग गिरफ्तार, एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को किया सस्पेंड
विज्ञापन

सराफ को 40 लाख रुपये में एक किलो सोना देने का लालच देकर बनाया था शिकार

बरेली। सराफ को सस्ते दाम पर एक किलो सोना देने का लालच देकर 40 लाख रुपये ठगने वाले सात लोगों को एसओजी और प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है। एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। सातों लोगों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले सराफ सुभाषचंद्र और उनके पिता चंद्रसेन को मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के रहने वाले चंद्रपाल वर्मा ने अपने दो साथियों के साथ कुछ महीने पहले सस्ते दाम पर सोना बेचा था। सोना असली और सस्ता होने के कारण सराफ ने उसे ले लिया। इस तरह चंद्रपाल का सराफ के यहां आना जाना शुरू हो गया। चंद्रपाल ने सराफ को अपना नाम अनिल शर्मा बताया था। पिछले दिनों चंद्रपाल ने सराफ से 40 लाख रुपये में एक किलो सोने का सौदा तय कर लिया। शुक्रवार को चंद्रपाल साथियों के साथ आया और सराफ को बताया कि सोना आ गया है। सराफ ने सोना देने के लिए कहा तो चंद्रपाल बोला- यहां पुलिस आ सकती है। हमारे साथ चलो सोना खुटार में देंगे। वहां एक व्यक्ति सोना लेकर खड़ा है, रुपये वहीं दे देना। शाहजहांपुर रोड पर खुटार में तिकुनिया धर्मकांटे पर ठग और उसके साथियों ने सराफ से 40 लाख रुपये से भरा बैग ले लिया।
विज्ञापन

चंद्रपाल ने रुपयों भरा बैग अपने साथी को देकर सड़क पार खड़े एक व्यक्ति को देने के लिए कहा और उससे दूसरा बैग लेकर आने को कहा। ठग के साथी ने जैसे ही सड़क पार करके वहां खड़े व्यक्ति को रुपयों भरा बैग दिया, तभी स्विफ्ट डिजायर कार से पुलिस बनकर आए चंद्रपाल के साथियों ने युवक को रुपये और सोना समेत पकड़ लिया और अपने साथ ले गई। इस पर चंद्रपाल ने सराफ से कहा रुपये और सोना तो पुलिस ले गई। अब सोना नहीं मिल सकता। उसे घाटा हो गया। सराफ ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। एसएसपी ने घटना प्रेमनगर पुलिस के साथ एसओजी को भी घटना के खुलासे के लिए लगाया। पुलिस जांच पड़ताल करते हुए ठगों तक पहुंच गई। दबिश देने वाले हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह के साथ सात ठग गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed