फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   38 canceled trains restored, 15 arrived late

Bareilly News: निरस्त चल रही 38 ट्रेनें बहाल, 15 आईं देरी से

Fri, 21 Feb 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
38 canceled trains restored, 15 arrived late
बरेली। बरेली- लखनऊ रेलखंड में बालामऊ स्टेशन पर चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त की गईं 38 ट्रेनों का संचालन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। हालांकि, ट्रेनों की लेटलतीफी अभी दूर नहीं हुई है। 15 ट्रेनों ने यात्रियों को नौ घंटे तक इंतजार कराया। विशेष ट्रेनें भी देरी से आईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ने 10 घंटे इंतजार कराया। 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल आठ घंटे, 14241 नौचंदी एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आईं। 13010 दून एक्सप्रेस ने तीन घंटे और 12317 अकालतख्त आठ घंटे इंतजार कराया। 12317 कुंभ एक्सप्रेस दो, 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई। इसके अलावा 15933 अमृतसर एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12429 नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed