फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   378 couples joined hands

Bareilly News: 378 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Thu, 22 Oct 2026 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
378 couples joined hands
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में गूंजे मंगल गीत, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
विज्ञापन

मीरगंज/ क्योलड़िया/ बिशारतगंज/ कुआंडांडा/ फरीदपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को मीरगंज, क्योलड़िया, मझगवां, फरीदपुर और कुआंडांडा में मंगल गीत के बीच 378 जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए।
मीरगंज के श्रीराम बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में 88 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। समारोह में विधायक डॉ. डीसी वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, एसडीएम निधि शुक्ला आदि ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

भदपुरा ब्लॉक में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह एक रिसोर्ट में हुआ। यहां 74 जोड़ों ने शादी के दौरान एक साथ जीने-मरने की कसम खाई। इसमें 55 जोड़े हिंदू समुदाय तो 19 जोड़े मुस्लिम समाज से संबंधित थे। विधायक डॉ. एमपी आर्य, रवि शंकर गंगवार, बीडीओ महेश चंद्र शाक्य, एडीओ पंचायत हरीश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगवां ब्लॉक परिसर में 73 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, नोडल अधिकारी विनय कुमार शर्मा एवं खंड विकास अधिकारी भगवान दास, एडीओ पंचायत अभय कुमार आर्य ने किया। इसमें 61 जोड़े हिंदू, दस जोड़े बौद्ध धर्म, दो जोड़े मुस्लिम समाज से शामिल रहे। एडीओ समाज कल्याण ज्ञान प्रकाश, राकेश मोहन त्यागी आदि मौजूद रहे।
भुता ब्लॉक परिसर में 74 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान बीडीओ अर्जुन कुमार यादव, वीडीओ पंचायत ख्वाजा अहमद, ब्लॉक प्रमुख जगमोहन सिंह यादव, एडीओ कोऑपरेटिव संजीव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
फरीदपुर के सत्संग भवन आश्रम में बुधवार को 69 जोड़ों ने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण विधि-विधान से सात फेरे लिए। वहीं, 12 मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी पूरी शानो-शौकत और रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। इस मौके पर भाजपा आंवला के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख विकास खंड फरीदपुर सोनम ग्वाल, भाजपा उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, ईशान ग्वाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसडीएम फरीदपुर विदुषी सिंह आदि मौजूद रहे।
----------------------

प्रेमी से विवाह करने की जिद पर अड़ी युवती

फरीदपुर। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को उसके परिजन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लेकर आए। विवाह स्थल पर पहुंची युवती ने उस युवक से विवाह करने से मना करते हुए रजिस्ट्रेशन कराने से मना कर दिया। इधर, युवती के प्रेमी ने पुलिस से शिकायत कर दी की कि नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है, जिस पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसकी उम्र 19 वर्ष निकली। पुलिस पूछताछ में युवती ने यह बात बताई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर चले गए। संवाद

--------

युवती इंतजार करती रही, नहीं पहुंचा वर

क्योलड़िया। भद्पुरा ब्लॉक परिसर में युवती आयोजित शादी समारोह में पहुंची, लेकिन वहां वर नहीं पहुंचा। फोन पर हुई वार्ता के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। फिर युवती तीन घंटे बाद परिजनों संग लौट गई। संवाद


---------

उपहार के लिए नव विवाहित जोड़ों को कतार में लगाया

फरीदपुर। विकासखंड भुता परिसर में आयोजित विवाह समारोह के बाद जब उपहार देने का वक्त आया तो विवाहित जोड़ों को धूप में लाइन में खड़ा कर दिया गया। व्यवस्थापकों ने कहा कि सभी दंपति लाइन में लग जाए और एक-एक करके उपहार लेने के लिए आए। इस वजह से नव दंपतियों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed