फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   37 criminals caught during checking, seven pistols recovered

Bareilly News: चेकिंग में पकड़े 37 बदमाश, सात तमंचे बरामद

Sat, 02 Sep 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 02 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
37 criminals caught during checking, seven pistols recovered
बरेली। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने रक्षाबंधन पर चारों जिलों में दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलवाया। इसमें 37 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे सात तमंचे, सात कारतूस, छह चाकू, 300 ग्राम चरस, 64 ग्राम स्मैक, 311 लीटर कच्ची शराब बरामद की। चारों जिलों में 34 एफआईआर की गई हैं। आईजी के पीआरओ उमेश त्यागी के मुताबिक अभियान में चारों जिलों की पुलिस ने 1061 स्थानों पर चेकिंग कर 6026 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। 37 बदमाशों को गिरफ्तार कर 2485 को चेतावनी देकर छोड़ दिया। सभी जिलों के एसएसपी व एसपी ने मॉनिटरिंग की।
विज्ञापन



कार्रवाई की जिला वार स्थिति
- बरेली में पुलिस ने 398 स्थानों को चेक किया गया। 2045 संदिग्धों से पूछताछ कर आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया। 1821 को चेतावनी देकर छोड़ दिया। तलाशी में तीन चाकू, 64 ग्राम स्मैक, 37 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। कुल आठ मुकदमे दर्ज किए हैं। बदायूं में कुल 224 स्थानों को चेक कर बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनसे एक तमंचा, कारतूस, 74 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। पीलीभीत पुलिस ने 253 स्थान चेक कर 1912 संदिग्धों से पूछताछ की। 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 11 मुकदमे दर्ज किए। शाहजहांपुर पुलिस ने 186 स्थानों को चेक कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर आठ मुकदमे दर्ज किए। गिरफ्तार बदमाशों से तमंचे, कारतूस, चाकू, कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

फोटो-
एडीजी और आईजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा
एडीजी जोन, आईजी रेंज ने शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन सभागार में बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। त्योहारों व जुलूसों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। आला हजरत के उर्स को लेकर भी मंथन किया गया। इसके बाद शाम को कोतवाली परिसर में एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी व अन्य अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक में उर्स व गंगा महारानी जुलूस को लेकर रूपरेखा बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed