{"_id":"672800b9a574032fa00d6757","slug":"35-thousand-cheated-in-the-name-of-filing-report-of-assault-at-dhaba-bareilly-news-c-4-1-bly1039-514037-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ढाबे पर हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर 35 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ढाबे पर हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर 35 हजार ठगे
विज्ञापन
झांसे में लेकर धोखा देने वाले पिता-पुत्र और ढाबा मालिक समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिता-पुत्र ने 35 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पिता-पुत्र पर रुपये ठगने और ढाबा मालिक समेत चार नामजद व दो अज्ञात पर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित यादराम निवासी कुल्छा खुर्द ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात 11 बजे उनका बेटा सौरभ, दीपक, आशीष नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए गए थे। तभी उन्होंने गलत खाना देने की शिकायत की तो अर्जुन ढाबा मालिक महेश, उनका बेटा अर्जुन, पत्नी सावित्री देवी, भाई रामप्रकाश एवं दो अज्ञात लोगों ने उनके बेटे आदि के साथ मारपीट की। इससे वह तीनों गंभीर घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। ढाबा मालिक महेश ने उनके बेटे सहित दर्जन भर लोगों पर मामला पंजीकृत करा दिया।
इसी बीच उनकी मुलाकात संजीव सिंह पुत्र कृष्णपाल एवं उसके बेटे गौरव से हुई, जिन्होंने झांसे में लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के नाम पर 35 हजार रुपये ले लिए। रविवार को पीड़ित थाने गया और अपनी बात बताई। पीड़ित ने पिता-पुत्र के अलावा अर्जुन ढाबा के मालिक महेश समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- सिद्धार्थ सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक
संवाद