{"_id":"63fbbd21c979f2bc75084554","slug":"3311-patients-reached-for-treatment-76-higher-center-refer-bareilly-news-c-4-1-bly1005-76734-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इलाज को पहुंचे 3311 मरीज, 76 हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इलाज को पहुंचे 3311 मरीज, 76 हायर सेंटर रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शासनादेश के तहत रविवार को 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3311 मरीज इलाज को पहुंचे। पिछले आरोग्य मेला के बजाय इस बार करीब तीन गुना ज्यादा मरीज सर्जरी और अन्य इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किए गए। इसके अलावा बदलते मौसम का असर से सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में मरीजों की भी काफी तादाद रही। जिन्हें दवाएं और जरूरी सुझाव दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मेले में 91 डॉक्टर और 306 पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवाएं दीं। हेपेटाइटिस, मलेरिया, कोरोना आदि संदिग्ध मरीजों की किट से जांच हुई मगर रिपोर्ट निगेटिव रही। टीबी के 18 संदिग्ध मरीज मिले। इसके अलावा 59 मरीजों को आंख संबंधी परेशानी रही। बुखार के 222, डेंगू के पांच, लिवर के 64, सांस के 242, पेट संबंधी 340, शुगर के 103, त्वचा के 509, एनीमिया के 18, हाइपरटेंशन के 33, एएनसी के 258 समेत अन्य रोगों के 641 मरीज इलाज को पहुंचे। नोडल अधिकारी डॉ. सीपी सिंह के मुताबिक अबकी बार मेले में जनरल सर्जरी के मरीजों की तादाद अधिक रही। पिछले मेलों में 16 से 25 सर्जरी के मरीज पहुंचते थे। जो इस बार 56 रहे। इसके अलावा अन्य सर्जरी और इलाज के लिए 76 मरीजों को रेफर किया गया है। वायरल रोगों से ग्रसित मरीजों को दवा और बचाव का परामर्श दिया गया है।