फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   33 KV line breakdown of Subhash Nagar substation, power cut from other substations too

Bareilly News: सुभाषनगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन, अन्य उपकेंद्रों से भी कटौती

Tue, 26 Aug 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
33 KV line breakdown of Subhash Nagar substation, power cut from other substations too
बरेली। तेज हवा और बूंदाबांदी के बीच सोमवार को लोकल फॉल्ट की संख्या बढ़ गई। सुभाषनगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से दो घंटे आपूर्ति ठप रही। वहीं, 132 केवी के यार्ड में आइसोलेटर में खराबी से रामपुर गार्डन समेत अन्य जगह पर बिजली संकट पैदा हो गया। शहर के अन्य इलाकों में भी लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

तेज हवा और बूंदाबांदी के बीच मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, किला, सीबीगंज, लोहिया विहार, सदर कैंट उपकेंद्रों की 33 केवी लाइनों को भी बंद करना पड़ा। कुछ लाइनों में फॉल्ट भी हुए। सीबीगंज के शिवनगर में फॉल्ट के कारण तीन घंटे कटौती की गई।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टनगर में दो फेस नहीं आने की समस्या की शिकायत रही। अशरफ खां छावनी में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली गुल रही। जगतपुर, हरूनगला, महानगर, डीडीपुरम, डेलापीर और शाहदाना, मिशन कंपाउंड उपकेंद्र भी ट्रिपिंग से प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास ट्रांसफार्मर के जंपर जलने से आपूर्ति ठप हो गई। चौपुला फीडर की आपूर्ति भी एक घंटे बंद रही। यहां ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति चालू की गई। संवाद

--------
कंट्रोल रूम का फोन खराब, तीन घंटे टूटा पड़ा रहा तार
हरूनगला उपकेंद्र कंट्रोल रूम का फोन तीन दिन से खराब होने के कारण यहां शिकायतें समय से नहीं आ रहीं। ऐसे में शिकायत दूर करने में ज्यादा समय लग रहा है। सोमवार को साईं कॉलोनी में बिजली लाइन टूटकर गिर गई। बार-बार शिकायत की गई, लेकिन तीन घंटे के बाद लाइन को जोड़ा गया।



-------
एसडीओ व संविदा लाइनमैन की तकरार की ऑडियो वायरल
एसडीओ ओपी कुशवाह और संविदा लाइनमैन निजाम के बीच हुई तकरार का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। एसडीओ कर्मचारी को डांट रहे हैं कि वह समय से शिकायत का निस्तारण करने नहीं जाता। इन फीडर और इलाकों के बारे में उसको पता है वहां की शिकायतों को भी समय से दूर नहीं करता। संविदा लाइनमैन एसडीओ को तमीज से बात करने की हिदायत देते हुए मुख्य अभियंता से शिकायत की बात कह रहा है। एसडीओ ने संविदा लाइनमैन निजाम, इमरान अली और भूरा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed