फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   3237 people met their brothers and sisters in jail

Bareilly News: 3237 लोगों ने की जेल में बंद भाई-बहनों से मुलाकात

Sun, 10 Aug 2025 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
3237 people met their brothers and sisters in jail
बरेली। भाइयों और बहनों के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिला और सेंट्रल जेल में हर्षोल्लास से मनाया गया। जेल के बाहर महिलाओं की लंबी कतारें लगीं। दोनों जेलों में कुल 3237 लोगों ने बंदी भाई-बहनों से मुलाकात की। रक्षाबंधन के दिन दोनों जेलों के बाहर सुबह सात बजे से बहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। सुरक्षा जांच के बाद बहनों को अंदर भेजा जा रहा था, वहां सभागार में इनके बैठने व राखी बंधवाने की व्यवस्था की गई थी। दोपहर के वक्त राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने भी जेल में घूमकर रक्षाबंधन मनाते भाई-बहनों से वार्ता की। कई मुस्लिम महिलाएं भी हिंदू भाइयों को राखी बांधने जेल पहुंची थीं। जेल अधीक्षक ने बताया कि 1287 पुरुष, 491 महिलाओं व नौ बच्चों ने उनकी जेल में बंद परिवार के सदस्यों से मुलाकात करके राखी बांधी या बंधवाई। सेंट्रल जेल के जेलर नीरज कुमार ने बताया कि उनके यहां 1450 सौ महिला-पुरुषों ने जेल में आकर बंदियों-कैदियों को राखी बांधी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed