फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   321 bridges of the division were inspected, two were found to be dangerous

Bareilly News: मंडल के 321 पुलों की जांच, दो निकले खतरनाक

Wed, 16 Jul 2025 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
321 bridges of the division were inspected, two were found to be dangerous
बरेली। मंडल में लोक निर्माण विभाग के 321 पुलों की जांच में दो खतरनाक पाए गए। दोनों पीलीभीत जिले में हैं। वहां दीवार खड़ी कर यातायात रोक दिया गया है। अब वहां नए पुल के लिए एस्टीमेट बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गुजरात के बडोदरा में हुए हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने सभी पुलों के निरीक्षण का आदेश दिया था। इस पर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने मंडल के सभी पुलों का निरीक्षण शुरू किया है, जो अंतिम दौर में है। अब तक बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में कोई पुल खतरनाक स्थिति में नहीं मिला। पीलीभीत जिले में कुरैया खुर्द- सिंबुआ-शीतलपुर-जगतपुर मार्ग पर श्रमदान करके तीस साल पहले बनाई गई पुलिया क्षतिग्रस्त मिली। भौनी-परेवा मार्ग पर वर्ष 1930 में बनाया गया लघु सेतु भी खतरनाक स्थिति में मिला।
विज्ञापन

इन दोनों पुलों पर ट्रैफिक चल रहा था, लेकिन जब अधीक्षण अभियंता केके सिंह ने निरीक्षण किया और मुख्य अभियंता को रिपोर्ट दी तो दोनों जगह दीवार खड़ी कर यातायात रोक दिया गया है। साथ ही, बदायूं में कलक्ट्रेट से मुजाहिदपुर-फिरोजपुर-इकलहरी मार्ग पर स्थित 96 मीटर लंबे पुल का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मुख्य अभियंता ने इसकी मरम्मत के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अब तक के निरीक्षण में दो पुल खतरनाक स्थिति में पाए गए हैं। दोनों पर यातायात रोक दिया गया है। निरीक्षण जारी है। जल्दी ही रिपोर्ट कंपाइल होगी। तब वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। - अजय कुमार, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed