फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उच्च माली हैसियत वाले ग्राहकों के लिए वेल्थ हब की शुरूआत

उच्च माली हैसियत वाले ग्राहकों के लिए वेल्थ हब की शुरूआत

Tue, 26 Mar 2019 01:40 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
उच्च माली हैसियत वाले ग्राहकों के लिए वेल्थ हब की शुरूआत
बरेली। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बैंक की मेन ब्रांच में उच्च आर्थिक स्थिति वाले कस्टमर के लिए वेल्थ हब के साथ 360 डिग्री कैश इफिशिएंसी प्रोजेक्ट और एकता नगर शाखा के नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बैंक के अधिकारियों ने बताया कि वेल्थ हब स्टेट बैंक की नई पहल है। इसके जरिये उच्च माली हैसियत के व्यक्तियों को हब की सुविधा मिलेगी। हब में निवेश को बढ़ावा देने के लिए रिलेशनशिप मैनेजर की भी तैनाती की गई है। वेल्थ हब में 101 ग्राहकों को अब तक शामिल कर लिया गया है। इस हब में नोटों को छांटने, पैकेट बनाने का काम आधुनिक और तीव्र गति से होने वाली मशीनों के जरिये होगा। चेयरमैन रजनीश कुमार ने ब्रांच में हब का उद्घाटन कर बैंक अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद चेयरमैन एकता नगर बैंक शाखा में पहुंचे। यहां ग्राहकों को बेहतर सेवा दिलाने के लिए शाखा के परिसर का नवीनीकरण किया गया है। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने रूहेलखंड एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट को दान में एक वैन दी है। चेयरमैन ने ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. केशव कुमार अग्रवाल को वैन की चाबी देते हुए उसे झंडी दिखाकर रवाना किया। चेयरमैन ने बैंक के कामकाज की भी जानकारी ली। इस मौके पर लखनऊ मंडल की मुख्य महाप्रबंधक सलोनी नारायण, कारपोरेट केंद्र के मुख्य महाप्रबंधक गिरिधर किनी, नेटवर्क-एक की महाप्रबंधक रश्मि प्रसाद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed