फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सर! शिक्षक नेता करता है परेशान, जान दे दूंगी

सर! शिक्षक नेता करता है परेशान, जान दे दूंगी

Fri, 04 Jan 2019 01:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
सर! शिक्षक नेता करता है परेशान, जान दे दूंगी
बरेली। शहर के जूनियर हाईस्कूल में तैनात अनुदेशक ने एक शिक्षक नेता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। गुरुवार को अनुदेशक ने बीईओ को फोन कर कहा कि सर.. मैं डेढ़ साल में बहुत परेशान हो चुकी हूं। और बर्दाश्त नहीं कर सकती, अब सुसाइड करने जा रही हूं। यह सुनते ही बीईओ के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन ही एबीआरसी को मौके पर भेजा और फिर दोनों पक्षों की बात कराई गई। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। हालांकि शिक्षक नेता ने माफी मांगी तो मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन

यह घटना शहर के एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल की है। प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक शिक्षक नेता हैं। पड़ोसी जूनियर हाईस्कूल में तैनात महिला अनुदेशक का आरोप है कि शिक्षक नेता चाहते हैं कि वह उनके स्कूल में पढ़ाएं। इंकार किया तो वो परेशान करने लगे। पिछले डेढ़ साल से तरह-तरह की खुराफात कर रहे हैं। 31 दिसंबर से तो काफी परेशान कर रखा है। कहते हैं कि बीएलओ में ड्यूटी नहीं करने देंगे। संविदा खत्म करा देंगे। जब कोई बस नहीं चला तो बुधवार को 9.51 बजे स्कूल पहुंचने के बावजूद रजिस्टर पर ‘लेट’ लिख दिया, जबकि स्कूलों का समय दस बजे का है। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई तो अनुदेशक ने स्कूल से ही बीईओ को फोन कर दिया और उत्पीड़न की बात कहते हुए सुसाइड की धमकी दे डाली। बीईओ ने फौरन ही एबीआरसी अनिल चौबे को मौके पर भेजा तो उनके सामने भी काफी देर तक हंगामा होता रहा। गुस्से में आई अनुदेशक ने कुर्सी उठाकर फेंक दी। फिर शिक्षक नेता ने माफी मांगी और मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन


‘अनुदेशक का फोन आया था और शिक्षक नेता द्वारा परेशान करने की बात कही थी। इसके बाद एबीआरसी को तत्काल मौके पर भेजा गया। दोनों पक्षों को बैठाया गया तो उनका समझौता हो गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेश राय, खंड शिक्षा अधिकारी नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed