फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   इमाम उल मुहिब्बीन के कुल में जुटी जायरीन की भीड़

इमाम उल मुहिब्बीन के कुल में जुटी जायरीन की भीड़

Sat, 13 Apr 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
इमाम उल मुहिब्बीन के कुल में जुटी जायरीन की भीड़
बरेली। हजरत इमाम उल मोहिब्बीन का उर्स पूरे शबाब पर रहा। रात में दो बजे का वक्त था, खानकाह नियाजिया जायरीन की भीड़ से भरी हुई थी। इसमें हर मजहबो मिल्लत के लोग शामिल थे। महिलाएं भी भारी तादात में मौजूद रहीं। इसी बीच बड़े कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फिर लोगों ने हाथ उठा कर दुआएं और मन्नतो मुराद मांगी।
विज्ञापन

खानकाह में इमाम उल मोहिब्बीन हजरत शाह मोहम्मद हसन सज्जाद का उर्स मनाया जा रहा है। उर्स की तकरीब सुबह कुरान ख्वानी से शुरू हुई। नातो मनकबत की महफिल के बाद सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया। इसके बाद मजारों पर हाजिरी के बीच नियाज नजर और लंगर का सिलसिला चलता रहा। तमाम लोगों ने चादरपोशी और गुलपोशी भी की। शाम को मीलाद की महफिल सजी। देर शाम ख्वाजाकुतुब स्थित बीबी गरीब नवाज से बाहर की चादरों का जुलूस प्रबंधक शब्बू मियां नियाजी की कयादत में खानकाह पहुंचा।
विज्ञापन

जुलूस के खानकाह पहुंचने पर सज्जादानशीन शाह हसनी मियां एवं नायब सज्जादा हाजी शाह मेंहदी मियां ने इस्तकबाल किया और खानवादों के साथ चादरों को मजार शरीफ पर पेश किया। इसके बाद दावते खास का आयोजन किया गया। रात में कव्वाली की रूहानी महफिल सजी। इस बीच एक बजे साहिबे सज्जादा मसनद पर आए और बाहर से आई कव्वाल चौकियों ने हाजिरी पेश की। रात में दो बजे कुल के बाद रंग और कड़का के साथ ही सज्जादा ने खुसूसी दुआ की। भोर में फनकारों ने हाजिरी दी। इसके बाद लोग घरों के रवाना होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed