{"_id":"5b1c1ec44f1c1b684d8b5912","slug":"31528569540-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लगेगा अमर उजाला का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लगेगा अमर उजाला का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
amarujala foundation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन अभियान के तहत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर रविवार (नौ जून) को अलीगंज के गांव सूदनपुर में लगाया जाएगा।
सूदनपुर गांव में सुबह नौ बजे से शुरू होने वाला स्वास्थ्य शिविर दोपहर तक चलेगा। शिविर में मौजूद डॉ. सुदीप सरन की टीम यहां आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उपचार की सलाह देगी। जरूरत होने पर शिविर में लोगों को ब्लडप्रेशर और डायबिटीज की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को भीषण गर्मी के दौरान स्वयं और बच्चों की देखभाल के टिप्स दिए जाएंगे। बता दें कि अमर उजाला फाउंडेशन ने सूदनपुर गांव को गोद लेकर यहां की दशा सुधारने का बीड़ा उठाया है। इसके तहत गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर विभिन्न आयोजन किए जाते हैं।