फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डॉक्टर और नर्स समेत पांच को स्वाइन फ्लू

डॉक्टर और नर्स समेत पांच को स्वाइन फ्लू

Fri, 18 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर और नर्स समेत पांच को स्वाइन फ्लू
swine flu
बरेली।
विज्ञापन

बरेली से लखनऊ भेजे गए दस संदिग्ध मरीजों के नमूने की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आ गई है। बताया जा रहा है कि पांच मरीज में एच1 एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर समेत वहां भर्ती आठ साल का बच्चा शामिल है। इसके अलावा सेना के दो जवान और आर्मी अस्पताल की एक स्टाफ नर्स को भी स्वाइन फ्लू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि सेना के जवान महाराष्ट्र और लखनऊ से आए हैं जिससे उनको स्वाइन फ्लू हुआ। स्टाफ नर्स इनके संपर्क में आई जिससे उनको भी वायरस ने चपेट में ले लिया। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सभी दस मरीजाें को निजी अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल में अलर्ट को देखते हुए हृदय रोग विभाग वार्ड में 6 बेड का स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। सभी डॉक्टराें को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वार्ड में मरीजाें के साथ रहने वाले स्टाफ को भी वैक्सीन लगाई गई है जबकि कुछ बाकी रह गए हैं। एडी हेल्थ डॉ. प्रमिला गौड़ ने बताया कि सभी 108, 102 और एएलएस एंबुलेंस के स्टाफ को भी वैक्सीन लगाई जानी है क्योंकि ये भी मरीजाें के संपर्क में आते हैं। जिला अस्पताल द्वारा दवाओं की उपलब्धता का दावा किया गया है।
विज्ञापन


रैपिड रिस्पांस टीम
डॉ. अशोक कुमार- जिला सर्विलांस अधिकारी
डॉ. वीके धस्माना- चेस्ट रोग विशेषज्ञ
डॉ. एसके सागर- बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ. वागीश वैश्य- फिजीशियन
डॉ. यूवी सिंह- पैथालॉजिस्ट
डॉ. एलके सिंह- ईएनटी विशेषज्ञ
डॉ. दिग्विजय- एनेस्थेटिक
डॉ. मीसम अब्बास- एपिडेमोलॉजिस्ट

सिर्फ जिला अस्पताल में होगी जांच
निजी अस्पताला में भर्ती मरीजों में अगर स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखते हैं तो उसकी सूचना तुरंत सीएमओ कार्यालय में दी जाएगी। मरीजों के सैंपल जिला अस्पताल में लिए जाने के बाद उन्हें लखनऊ केजीएमयू या फिर पीजीआई भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्षण
बुखार, खांसी, गले में तकलीफ, शरीर में दर्द, सिर दर्द, कंपकंपी, कमजोरी, दस्त, उल्टियां। यह बीमारियां दो से तीन दिन में तेजी से होती है। कुछ रोगियाें में सांस की तकलीफ बढ़ती है और खांसी व बलगम में खून आ सकता है।

स्वाइन फ्लू कैसे फैलता है
स्वाइन फ्लू रोगी के संपर्क में आने पर होता है। फ्लू से पीड़ित व्यक्ति को छूने, हाथ मिलाने, छींकने, खांसने व बात करने से विषाणु नाक, कान, मुंह व सांस मार्ग से फे फड़े में प्रवेश कर जाते हें।


उपचार व बचाव
खूब पानी पिएं, पानी की कमी न हो
फ्लू वैक्सीन अच्छा उपाय है
जुकाम हो तो मास्क का प्रयोग करें
खांसते, छींकते समय रूमाल रखें
खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं
अगर कोई पीड़ित हो तो दूरी बनाए
भीड़ भाड़ वाले इलाके में न जाएं
हाथ मिलाने व गले मिलने से बचें
बिना हाथ धोएं अपने नाक, मुंह को न छुएं
खांसी, जुकाम और बुखार होने पर इलाज करवाएं
इस दौरान न किसी के साथ खाएं न पिएं
हाई प्रोटीन और पोषण युक्त खानपान लें


दस नमूने लखनऊ भेजे गए थे जिसमें पांच की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया है। दो मरीज बाहर से आए थे। ये सभी मरीज ठीक हैं इनका इलाज चल रहा है। स्वाइन फ्लू को लेकर सभी व्यवस्था कर ली गई है।
- डॉ. अशोक कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed