Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   30 km of dilapidated power lines have become a source of trouble for farmers.

Bareilly News: 30 किमी जर्जर बिजली लाइन बनी किसानों के लिए मुसीबत

Fri, 27 Nov 2026 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
30 km of dilapidated power lines have become a source of trouble for farmers.
ग्रामीणों ने शाही बिजलीघर से जोड़ने की मांग की
विज्ञापन

शाही। मीरगंज बिजली उपकेंद्र से जुड़ी करीब 30 किलोमीटर लंबी बिजली लाइन में आए दिन फॉल्ट होने से चार गांवों के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से निजी नलकूपों से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। समस्या से परेशान किसानों ने बृहस्पतिवार को मीरगंज स्थित विद्युत उपखंड अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया और अपने गांवों की बिजली लाइन शाही बिजली उपकेंद्र से जोड़ने की मांग उठाई है।

काशीपुर, मिर्जापुर, सुकली और नरखेड़ा गांव के किसान बृहस्पतिवार को मीरगंज स्थित विद्युत उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह से मिले। किसानों ने बताया कि उनके गांवों की बिजली लाइन करीब 30 किलोमीटर दूर मीरगंज विद्युत केंद्र से जोड़ दी गई है। इतनी लंबी लाइन होने के कारण आए दिन बिजली के तारों और लाइन में फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। शिकायती पत्र देने वालों में संतोष कुमार, इंद्रपाल, अवधेश गिरी, कैलाश गिरी, बाबूराम आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विद्युत उपखंड अधिकारी ने दिया आश्वासन


विद्युत उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों का शिकायती पत्र मिलने के बाद संबंधित जेई और लाइनमैन को मौके का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद उच्च अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed